नशा मुक्त भारत अभियान पर जयपुर में मीडिया कार्यशाला आयोजित, स्वास्थ्य नुकसान और नशामुक्ति सेवाओं पर चर्चा

विषय से जुड़े सवाल पूछे और विचार साझा किए

नशा मुक्त भारत अभियान पर जयपुर में मीडिया कार्यशाला आयोजित, स्वास्थ्य नुकसान और नशामुक्ति सेवाओं पर चर्चा
पत्र सूचना कार्यालय ने नशा मुक्त भारत अभियान पर मीडिया कार्यशाला आयोजित। केंद्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के प्रयासों और निगरानी व्यवस्था की जानकारी। वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण बताई।

जयपुर। पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान विषय पर जयपुर में मीडिया कार्यशाला एवं वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों, मादक पदार्थों की रोकथाम और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए मीडिया की भूमिका पर चर्चा करने के साथ पत्र सूचना कार्यालय एवं मीडियाकर्मियों के बीच बेहतर समझ और समन्वय स्थापित करना रहा। कार्यक्रम में केंद्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर अभिषेक नारायण सिन्हा ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। सही और तथ्यपरक जानकारी के माध्यम से आमजन को नशे के गंभीर सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सकता है।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के सुपरिंटेंडेंट, प्रिवेंटिव एंड इंटेलिजेंस सेल डी.के. सोथी ने मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था की जानकारी साझा की। सीजीएचएस कार्यालय की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेणु खंडेलवाल ने नशे से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान और नशा मुक्ति के लिए चिकित्सकीय एवं परामर्श सेवाओं की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में मीडियाकर्मियों ने भी विषय से जुड़े सवाल पूछे और विचार साझा किए।

 

Read More पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन

 

 

Read More पूर्व जनप्रतिनिधि की बकाया राशि की वसूली उसके पति या परिजनों से नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर