मेडिकल कॉलेजों को मिले 209 नए सहायक आचार्य, 23 विशिष्टताओं में नियुक्तियां

न्यायालय से रोक हटने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

मेडिकल कॉलेजों को मिले 209 नए सहायक आचार्य, 23 विशिष्टताओं में नियुक्तियां
प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 209 सहायक आचार्यों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। ये नियुक्तियां 23 विशिष्टताओं में की गई हैं।

जयपुर। प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 209 सहायक आचार्यों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। ये नियुक्तियां 23 विशिष्टताओं में की गई हैं। वर्ष 2021 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया न्यायालयीन प्रकरणों के चलते अटकी हुई थी। 6 नवम्बर को न्यायालय से रोक हटने के बाद विभाग ने प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए 18 नवम्बर को नियुक्ति आदेश जारी कर दिए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि इन नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की उपलब्धता बढ़ेगी और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।

जारी आदेशों में जनरल सर्जरी के 41, स्त्री एवं प्रसूति रोग के 39, जनरल मेडिसिन के 31, शिशु रोग के 21, निश्चेतन के 20 और रेडियोडायग्नोसिस के 16 सहायक आचार्य शामिल हैं। वहीं कार्डियोलॉजी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी में 6-6, कार्डियो थोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी में 5, नेत्र रोग में 4 तथा एनाटॉमी में 3 नियुक्तियां की गई हैं।

इसके अलावा, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, न्यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सहित अन्य विशिष्टताओं में भी सहायक आचार्यों को नियुक्ति दी गई है। शेष अभ्यर्थियों के आवेदन राजस्थान लोक सेवा आयोग से प्राप्त होने के बाद उनके नियुक्ति आदेश भी जारी किए जाएंगे।

Read More देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए जयपुर बन रहा अब फूड डेस्टिनेशन भी: दाल-बाटी-चूरमा, प्याज की कचौरी, मिर्ची बड़ा और छोले भटूरे जैसे फूड्स के प्रति भी पर्यटकों की रुचि 

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार चिकित्सा महाविद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ाने और आमजन को बेहतर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

Read More जानलेवा हमले में घायल कैफे संचालक की मौत, 2 बदमाश अब भी फरार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाकरण से लेकर एनसीडी स्क्रीनिंग तक की सीएमएचओ ने की समीक्षा, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी  टीकाकरण से लेकर एनसीडी स्क्रीनिंग तक की सीएमएचओ ने की समीक्षा, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी 
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत ने जमवारामगढ़ और आंधी ब्लॉक के अधिकारियों की बैठक...
जयपुर में एएमआर जागरूकता सप्ताह शुरू, एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल पर जताई चिंता
मेडिकल कॉलेजों को मिले 209 नए सहायक आचार्य, 23 विशिष्टताओं में नियुक्तियां
Voice Of Youth : रील ने दिखाई राह, आस्था ने बनाया मंदिरों का मुरीद
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: आजम खान को उच्चतम न्यायालय से राहत, ED की याचिका खारिज
जोधपुर-भोपाल ट्रेन अब पूरे मार्ग पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक इंजन, 25 नवंबर से जोधपुर और 26 नवंबर से सवाई माधोपुर से बदलेगा संचालन
एआई और डिजिटल गवर्नेंस से आसान हो रहा आमजन का जीवन : वी. श्रीनिवास