जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास

महज 4 दिन पहले ही वापस राजकोट लौटे थे

जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास

जैसलमेर के फलसूंड निवासी और राजकोट एम्स के एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र रतन कुमार मेघवाल (23) ने शनिवार तड़के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उनका शव परापीपलिया रेलवे फाटक के पास मिला। सुसाइड नोट में मानसिक तनाव का जिक्र है। डेढ़ माह पहले भी उन्होंने इसी ट्रैक पर आत्महत्या की कोशिश की थी।

जैसलमेर। गुजरात के राजकोट स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र रतन कुमार मेघवाल (23) ने शनिवार तड़के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से जैसलमेर के फलसूंड निवासी रतन का शव परापीपलिया रेलवे फाटक के पास बरामद हुआ। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्र ने मानसिक रूप से परेशान होने से यह कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रतन शनिवार तड़के करीब 4 बजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से निकले थे। इसके ठीक 45 मिनट बाद उन्होंने रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

हैरानी की बात यह है कि रतन ने करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी रेलवे ट्रैक पर जान देने का प्रयास किया था। उस वक्त ग्रामीणों ने उन्हें समय रहते देख लिया था और उनकी जान बच गई थी। लेकिन इस बार तड़के अंधेरे का फायदा उठाकर उन्होंने उसी स्थान पर दोबारा यह कदम उठाया। परिजनों ने बताया कि रतन हाल ही में होली की छुट्टियां बिताने घर आए थे और महज 4 दिन पहले ही वापस राजकोट लौटे थे।

Tags:  suicide

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर