गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोतीडूंगरी मंदिर और पुलिस प्रशासन की बैठक

चतुर्थी की तैयारी

गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोतीडूंगरी मंदिर और पुलिस प्रशासन की बैठक
जयपुर के प्रसिद्ध मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी महोत्सव के लिए उच्चाधिकारियों की बैठक हुई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच और डीसीपी रंजीता शर्मा ने मंदिर प्रशासन के साथ सुरक्षा, सुगम दर्शन, यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा की। सभी विभागों को बेहतर समन्वय के निर्देश दिए गए हैं।

जयपुर। गणेश चतुर्थी महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को मोतीडूंगरी मंदिर प्रशासन और प्रशासन के उच्चाधिकारियों बैठक हुई। बैठक में मंदिर के महंत कैलाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच, डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने 14 सितम्बर को गणेश चतुर्थी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ, सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर मंथन हुआ। 

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय पर सभी व्यवस्थाएं तय करने के निर्देश दिए। बैठक में जयपुर विकास प्राधिकरण, बिजली विभाग, नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी रही। मंदिर प्रशासन का श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया ताकि गणेश चतुर्थी पर्व शांतिपूर्ण एवं सफ लतापूर्वक संपन्न हो सकें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग