हाथी गांव में लगेगा मेगा हेल्थ कैंप : 70 से अधिक हाथियों की होगी मेडिकल जांच रक्त, यूरिन सहित होंगी अन्य जांचें
दैनिक देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा
वन विभाग की ओर से इस माह हाथी गांव में एक विशेष मेडिकल हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें 70 से अधिक हाथियों की स्वास्थ्य जांच। इस कैंप के लिए विशेषज्ञों का मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा, जो हाथियों के मल, रक्त और यूरिन सहित विभिन्न जरूरी जांचें करेगा।
जयपुर। वन विभाग की ओर से इस माह हाथी गांव में एक विशेष मेडिकल हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें 70 से अधिक हाथियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इस कैंप के लिए विशेषज्ञों का मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा, जो हाथियों के मल, रक्त और यूरिन सहित विभिन्न जरूरी जांचें करेगा। प्राप्त सैंपल को आगे परीक्षण के लिए राज्य रोग निदान केंद्र भेजा जाएगा, ताकि किसी भी बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सके।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कैंप का उद्देश्य हाथियों के स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग के साथ उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना है। इस दौरान हाथी महावतों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें खानपान, रखरखाव और दैनिक देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी।

Comment List