धुलण्डी पर मेट्रो यात्री सेवाएं आंशिक रहेगी बंद : प्रशासन की प्लेटफार्मो और ट्रेनों को गंदा नहीं करने की अपील, पिचकारियां-गुब्बारे ले जाने पर रोक

नशाधीन स्थिति में मेट्रो परिसर में प्रवेश वर्जित

धुलण्डी पर मेट्रो यात्री सेवाएं आंशिक रहेगी बंद : प्रशासन की प्लेटफार्मो और ट्रेनों को गंदा नहीं करने की अपील, पिचकारियां-गुब्बारे ले जाने पर रोक

जयपुर मेट्रो सुबह 5:20 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। दोपहर 2:10 से रात 10:21 तक सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी। रंग, गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे और नशे की हालत में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परिसर गंदा करने पर जुर्माना लगेगा। मेट्रो प्रशासन ने आंशिक बदलाव को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने की अपील की।

जयपुर। जयपुर मेट्रो राष्ट्रीय पर्वों, त्योहारों एवं उत्सवों के दिनों में भी जनता के प्रति अपना सामाजिक सरोकार पूरी तरह निभाता रहा है। इसी कड़ी में आगामी 3 मार्च धुलण्डी के दिन निर्धारित टाईम टेबल सुबह 5:20 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेट्रो ट्रेन की यात्री सेवाएं बन्द रहेगी। इसके बाद दोपहर 2:10 से रात्रि 10:21 तक अनवरत मेट्रो सेवाएं संचालित की जाएगी। मेट्रो प्रशासन ने जयपुर के नागरिकों से मेट्रो परिसर, प्लेटफार्मो एवं मेट्रो ट्रेनों में रंग डालने, रंग खेलने एवं हुडदंग नही करने की अपील की है। मेट्रो यात्रियों के लिए गुलाल, रंग एवं पानी से भरी पिचकारियां-गुब्बारे एवं बोतलें ले जाने पर रोक रहेगी। इसके अलावा रंग से सने कपड़ों से मेट्रो परिसर एवं ट्रेनों को गंदा करने की भी मनाही है। नशाधीन स्थिति में मेट्रो परिसर में प्रवेश वर्जित है।

मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन एवं मेन्टीनेन्स) एक्ट, 2002 के तहत जहां मेट्रो ट्रेनों एवं इसके परिसरों को गंदा करने पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक वैभव गालरिया ने मेट्रो प्रशासन की और से जयपुरवासियों तथा मेट्रो यात्रियों को होली की शुभकामनाएं दी और बताया कि मेट्रो यात्री 3 मार्च (धुलण्डी) को मेट्रो संचालन सेवा मे किये गये आंशिक बदलाव को देखते हुए यातायात की असुविधा से बचे।

Tags: dhulandi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास