मेट्रो परियोजना को मिलेगी रफ्तार : जेडीए ने विभिन्न स्थानों पर आवंटित की भूमि, बाधाएं होंगी दूर

विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

मेट्रो परियोजना को मिलेगी रफ्तार : जेडीए ने विभिन्न स्थानों पर आवंटित की भूमि, बाधाएं होंगी दूर
राजस्व ग्राम दौलतपुरा तहसील आमेर में 2.01 हेक्टेयर भूमि विनिमय में नियमानुसार आवंटित की गई, जिससे परियोजना में आ रही बाधाएं दूर होंगी और कार्य शीघ्र पूर्ण हो सकेगा।

जयपुर। शहर में सार्वजनिक परिवहन को सशक्त बनाने की दिशा में जयपुर विकास प्राधिकरण ने जयपुर मेट्रो को रफ्तार देना शुरू कर दिया है। इसके लिए जेडीए ने मेट्रो कार्यों में तेजी लाने के लिए विभिन्न स्थानों पर भूमि आवंटित की है। जेडीए के मंथन सभागार में आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में आयोजित भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की 218वीं बैठक में मेट्रो परियोजना के विभिन्न चरणों के लिए आवश्यक भूमि नियमानुसार आवंटित की गई। इससे राजधानी जयपुर में शहरी परिवहन ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है। महाजन ने बताया कि जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के फेज 1 सी बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर वाया गलता गेट कार्य के लिए 919 वर्गमीटर भूमि का अस्थाई आवंटन किया है। जयपुर मेट्रो फेज 1 सी बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर वाया गलता गेट के अलाइमेंट में आने वाली वन विभाग की भूमि के बदले समान जेडीए स्वामित्व की वन विभाग के स्वामित्व की भूमि से लगते हुए राजस्व ग्राम दौलतपुरा तहसील आमेर में 2.01 हेक्टेयर भूमि विनिमय में नियमानुसार आवंटित की गई, जिससे परियोजना में रही बाधाएं दूर होंगी और कार्य शीघ्र पूर्ण हो सकेगा।

इसके साथ ही मेट्रो परियोजना के फेज 2 के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले योजना निवारू रोड झोटवाडा में 3882 वर्गमीटर नॉन फेयर रेवेन्यू भूमि आवंटित की गई है एवं इसके अतिरिक्त ग्राम शिवदासपुरा तहसील चाकसू में 8000 वर्गमीटर नॉन फेयर रेवेन्यू भूमि आवंटित की गई। महाजन ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीवर संबंधी कार्यों के अंतर्गत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण के लिए राजस्व ग्राम पचार तहसील कालवाड़ में 20 हजार वर्गमीटर भूमि आवंटित की गई है। इससे क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में मेट्रो विस्तार और शहरी ढांचे को लेकर सकारात्मक माहौल के बीच जेडीए के ये निर्णय राजधानी जयपुर को भविष्य के आधुनिक, सुव्यवस्थित और पर्यावरण सम्मत शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

Tags: metro

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव