मंत्री गोदारा और मीणा ने की कार्यकर्ता सुनवाई : पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद, मामलों में त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

प्रत्येक कार्यकर्ता की बात गंभीरता से सुनी

मंत्री गोदारा और मीणा ने की कार्यकर्ता सुनवाई : पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद, मामलों में त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज कार्यकर्ता सुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा एवं केबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। सुनवाई के दौरान प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक, प्रशासनिक एवं जनसमस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे मंत्रियों के समक्ष रखे।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज कार्यकर्ता सुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा एवं केबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। सुनवाई के दौरान प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक, प्रशासनिक एवं जनसमस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे मंत्रियों के समक्ष रखे। मंत्रियों ने प्रत्येक कार्यकर्ता की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित मामलों में त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार व संगठन की प्राथमिकता है।

कार्यकर्ता सुनवाई के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन तक सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने पर भी चर्चा की गई। मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क को और मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री गोदारा एवं मंत्री मीणा ने मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और संगठन कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह