नाबालिग चैन स्नैचर पकड़ा, बाइक समेत गोल्ड चैन बरामद 

जयपुर में चैन स्नैचिंग करने वाला नाबालिग गिरफ्तार

नाबालिग चैन स्नैचर पकड़ा, बाइक समेत गोल्ड चैन बरामद 

जयपुर पुलिस की सीएसटी और विद्याधर नगर थाना टीम ने चैन स्नैचिंग के मामलों में एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा। आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल और सोने की चेन बरामद हुई। वह नशे का आदी है और महिलाओं को निशाना बनाकर वारदात करता था।

जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय की सीएसटी (क्राइम ब्रांच) टीम ने शहर में लगातार बढ़ रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर  कार्रवाई करते हुए एक  नाबालिग आरोपी को पकड़कर बड़ा खुलासा किया है। यह नाबालिग अब तक तीन से अधिक चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुका है। विधाधर नगर पुलिस व सीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में नाबालिग से चोरी की बाइक और गोल्ड की चेन बरामद की है। परिवादी रंजना वर्मा ने रिपोर्ट दी की 6 सितम्बर  को शाम 5:40 बजे जब वह बच्चों के साथ केशव पार्क जा रही थीं, तभी दो युवक स्प्लेंडर बाइक पर आए और उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। 
 
वारदात का तरीका

नाबालिग नशे का आदी है और वारदात से पहले नशीले पदार्थों का सेवन करता है।  चोरी की मोटरसाइकिल का उपयोग कर घटनाओं को अंजाम देता है।  शहर में अकेली या राह चलती महिलाओं को सुनसान स्थान पर देखकर निशाना बनाता है। नाबालिक के खिलाफ विद्याधर नगर शिप्रा पथ और मानसरोवर थाने में मुकदमा दर्ज है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा