मिशन मधुहारी : टाइप-1 डायबिटीज से जूझ रहे बच्चों के लिए राजस्थान का प्रभावी नवाचार, 41 जिलों में 120 विशेष क्लीनिक

2817 मरीजों को निरंतर उपचार

मिशन मधुहारी : टाइप-1 डायबिटीज से जूझ रहे बच्चों के लिए राजस्थान का प्रभावी नवाचार, 41 जिलों में 120 विशेष क्लीनिक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का ‘मिशन मधुहारी’ राजस्थान में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों और युवाओं के लिए आधुनिक उपचार व निगरानी का प्रभावी अभियान बनकर उभरा। 2030 तक बीमारी से किसी भी बच्चे की मृत्यु रोकने के लक्ष्य के साथ प्रदेश के 41 जिलों में 120 विशेष टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक संचालित किए जा रहे।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर नवाचार एवं तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालितमिशन मधुहारीराजस्थान में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों एवं युवाओं के लिए आशा, सुरक्षा और आधुनिक उपचार का नया अध्याय बनकर उभरा है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का यह अभिनव प्रयास केवल प्रदेश के हजारों परिवारों को नई उम्मीद दे रहा है, बल्कि देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र के लिए भी एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में उभर रहा है। इसका उद्देश्य है कि वर्ष 2030 तक टाइप-1 डायबिटीज के कारण किसी भी बच्चे की मृत्यु हो। राजस्थान में अनुमानित रूप से लगभग 53 हजार लोग टाइप-1 डायबिटीज के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने इस गंभीर चुनौती को अवसर में बदलते हुए उपचार, निगरानी, जागरूकता और तकनीक को एक मंच पर लाकर मिशन मधुहारी की शुरुआत की। आज मिशन मधुहारी के अंतर्गत प्रदेश के 41 जिलों में 120 विशेष टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक संचालित हो रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

आकाश आनंद को लेकर BSP में बड़ा संदेश, मायावती बोलीं- उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरा फैसला, अफवाहों से रहें दूर आकाश आनंद को लेकर BSP में बड़ा संदेश, मायावती बोलीं- उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरा फैसला, अफवाहों से रहें दूर
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन का...
दिल्ली: रेखा गुप्ता ने किया 'विद्या वाहिनी' योजना का शुभारंभ, 3 हजार से अधिक छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित
सरकारी ब्लड बैंकों को मिलेगा निजी शिविरों का आधा रक्त, सरकार ने जारी किए नए निर्देश
नेपाल: सुनसरी हिंसा की आग अन्य जिलों तक फैली, 3 लोगों की मौत, सीमावर्ती जिलों में कर्फ्यू
देशभर के 25 हजार से अधिक कारोबारी जुटेंगे जयपुर में, 1 अगस्त से शुरू होगा कैटरिंग उद्योग का सबसे बड़ा महाकुंभ
पॉक्सो मामले में मंदिर पुजारी को 5 साल की सजा, जानें पूरा मामला
कृषि कमिश्नर नरेश कुमार गोयल का बड़ा एक्शन : खैरथल के प्रमोद योगी सहित 100 किसानों को कोटा में मिलेगी ऑर्गेनिक खेती की ट्रेनिंग, मंच से ही दिए निर्देश