नियमितीकरण की मांग, मनरेगा संविदाकर्मियों ने किया दो दिवसीय सामूहिक अवकाश का ऐलान
मामला अब तक वित्त विभाग में विचाराधीन
जयपुर। राजस्थान मनरेगा योजनान्तर्गत कार्यरत संविदा कार्मिकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेशभर में मुख्यमंत्री के नाम विकास अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। राजस्थान मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि बजट की आय व्यय मांग संख्या 53 के तहत ग्रामीण विकास मंत्री ने नियमितीकरण की घोषणा की। इसके बावजूद मामला अब तक वित्त विभाग में विचाराधीन है, जिससे संविदाकर्मियों में भारी रोष है।
विरोधस्वरूप प्रदेशभर के मनरेगा संविदाकर्मी आगामी दो दिनों तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तथा वीबीजी रामजी का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। साथ ही 1 जुलाई को ग्रामीण विकास मंत्री के आवास पर पहुंचकर शीघ्र नियमितीकरण की मांग करेंगे। इसके बाद भी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर के संविदाकर्मी अवकाश पर चले जाएंगे और आंदोलन को तेज किया जाएगा।

Comment List