29 जून को होगा यमुना जल परियोजना का एमओए, अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा करेंगे समझौता

एमओए में शामिल विभिन्न बिंदुओं पर गहन मंथन जारी

29 जून को होगा यमुना जल परियोजना का एमओए, अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा करेंगे समझौता
यमुना जल परियोजना को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच 29 जून को नई दिल्ली में एमओए पर हस्ताक्षर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री समझौते का आदान-प्रदान।

जयपुर। यमुना जल समझौते को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल परियोजना का मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) 29 जून को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में हस्ताक्षरित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित होगा। एमओए का आदान-प्रदान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री के बीच किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान सरकार की ओर से जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, अतिरिक्त मुख्य सचिव (जल संसाधन) अभय कुमार, मुख्य अभियंता भुवन भास्कर सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रह सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, समझौते को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) और जल संसाधन विभाग लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। एमओए में शामिल विभिन्न बिंदुओं पर गहन मंथन जारी है तथा राजस्थान की टीम समझौते के मसौदे से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु हरियाणा सरकार के साथ भी साझा कर रही है।

यमुना जल परियोजना को राजस्थान के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस समझौते के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में नई गति मिलने की उम्मीद है, जिससे राज्य के जल संसाधन प्रबंधन और पेयजल उपलब्धता को दीर्घकालिक लाभ मिल सकेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
आपातकाल की बरसी पर भाजपा ने ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएम भजनलाल...
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...
सरकार भी नहीं खोल पाई प्रसूताओं के मौत के कारण, अब तक प्रशासन की जांच अधूरी
जंगली घास से खिलाड़ियों में जहरीले जीव जंतुओं का खौफ, स्टेडियम में अन्य सुविधाएं भी बदहाल
निर्जला एकादशी पर अमृत सेवा अभियान का आगाज, शहर भर में लगे 200 से ज्यादा सेवा स्टॉल
29 जून को होगा यमुना जल परियोजना का एमओए, अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा करेंगे समझौता