राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून : 22 जिलों में येलो अलर्ट, कोटा-उदयपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी

जयपुर में रिमझिम बारिश

राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून : 22 जिलों में येलो अलर्ट, कोटा-उदयपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया। जयपुर समेत कई जिलों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया, जबकि धौलपुर के राजाखेड़ा में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने 22 जिलों में यलो अलर्ट जारी करते हुए 2 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। 30-31 जुलाई को उदयपुर और कोटा संभाग में भारी से अतिभारी बारिश का अनुमान।

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी जयपुर में बुधवार को दोपहर में बादल छाए और कुछ इलाकों में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। वहीं, धौलपुर के राजाखेड़ा में तेज बारिश के कारण बाजार और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, राज्य में 2 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। खासतौर पर 30 और 31 जुलाई को उदयपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इससे पहले मंगलवार को झालावाड़, भरतपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा सहित कई जिलों में 1 से 4 इंच तक बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा टोंक जिले में हुई, जहां कई स्थानों पर जलभराव देखने को मिला। दूसरी ओर, उत्तरी राजस्थान में दिन के समय मौसम साफ रहने से गर्मी का असर बढ़ गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, हालांकि शाम होते-होते वहां भी मौसम ने करवट ली और बारिश का दौर शुरू हो गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- शिक्षा विभाग में 1.5 लाख पद खाली, भाजपा का वादा जुमला साबित अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- शिक्षा विभाग में 1.5 लाख पद खाली, भाजपा का वादा जुमला साबित
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर शिक्षा विभाग में रिक्त पद नहीं भरने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा...
राहुल गांधी का भाजपा पर आरोप : सदन में बोलते समय सत्ता पक्ष डालता है व्यवधान, बोले- छात्रों के सवालों का सरकार के पास जवाब नहीं
अल्जीरिया की संसद में इतिहास रचा: पहली बार महिला बनी स्पीकर, खालिदा बौफेदेचे संभालेंगी देश का चौथा सबसे बड़ा पद
घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले 3 इनामी बदमाश गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में परित हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, राहुल गांधी के भाषण को लेकर दोनों पक्षों के बीच घमासान
सनी देओल को देखने हवा महल पर उमड़ी फैंस की भीड़, ‘बंटवारा’ फिल्म के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे अभिनेता
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस : जयपुर टाइगर फेस्टिवल के संवाद में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए संरक्षण के संदेश, 18-21 दिसंबर को होगा 8वां संस्करण