प्रदेश में मानसून मेहरबान : बूंदी में बूंदों का सैलाब, 2-3 दिन जारी रहेगा भारी बारिश का दौर

झालावाड़ में 12 इंच से ज्यादा बारिश

प्रदेश में मानसून मेहरबान : बूंदी में बूंदों का सैलाब, 2-3 दिन जारी रहेगा भारी बारिश का दौर
राजस्थान में मानसून सक्रिय रहने से कई जिलों में भारी बारिश। झालावाड़ में 12 इंच से अधिक बारिश से निचले इलाके जलमग्न। बांधों के गेट खोलने पड़े, बूंदी में वाहन बह गए। झालावाड़ में स्कूल में पानी घुसने पर 30 से अधिक विद्यार्थियों को सुरक्षित निकाला।

जयपुर। प्रदेश में मानसून की मेहरबानी से सोमवार को भी कई जिलों में जमकर बारिश हुई। इसके चलते झालावाड़ में 12 इंच से ज्यादा पानी बरसा। इससे यहां हालात बिगड़ गए। निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं और चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। कोटा, बूंदी में भी सोमवार को तेज बारिश हुई। इसके चलते झालावाड़ के कालीसिंध बांध के 13, राजगढ़ बांध के छह और कोटा के नोनेरा ऐबरा बांध के भी गेट खोल दिए गए। बूंदी में बारिश के पानी में गाड़ियां बह गई। कोटा के रामगंजमंडी में साढ़े तीन घंटे में तीन इंच से ज्यादा बारिश हुई। यहां दरा-झिली झिलारा मार्ग पर पानी में भैंसे बह गई। झालावाड़ में मनोहर थाना के झीकनी गांव स्थित सरकारी स्कूल में पानी घुस गया। स्कूल में मौजूद 30 से ज्यादा स्टूडेंट को लोगों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। कोटा में राम जल सेतु लिंक परियोजना के नोनेरा ऐबरा बांध में जलस्तर 214.50 मीटर पहुंच गया। सोमवार दोपहर 6 गेट खोल दिए गए। कालीखाड़ डैम तेज बारिश के बाद ओवरफ्लो हो गया। डैम पर 6 इंच की चादर चल रही है। जयपुर में दोपहर बाद कई जगहों पर रिमझिम तो कुछ इलाकों में छितराई तेज बारिश हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। इधर मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अब आगे क्या ?

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी भागों में आगामी 2-3 दिन भारी बारिश संभावना है। वहीं, 11 अगस्त को भी जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर व जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच 12-13 अगस्त को भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने और राज्य के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है। वहीं 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान व 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों से बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी होने व आगामी एक सप्ताह मानसून कमजोर रहने की संभावना है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिका द्वारा भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी पर केंद्र सरकार की विदेश...
यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय