21 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, 22-23 जुलाई से पश्चिमी राजस्थान में भी बढ़ेगी बारिश 

उमस से लोग परेशान

21 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, 22-23 जुलाई से पश्चिमी राजस्थान में भी बढ़ेगी बारिश 
राजस्थान में मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की ओर खिसकने से बारिश की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जुलाई से जयपुर और कोटा संभागों में फिर से मेघगर्जन के साथ वर्षा का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

जयपुर। राजस्थान में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है और अगले तीन-चार दिनों तक अधिकांश हिस्सों में यही स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर हिमालय क्षेत्र में खिसक गई है। शुक्रवार को यह ट्रफ लाइन जम्मू, बरेली और डाल्टेनगंज से होकर गुजर रही है। वहीं, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल तट के ऊपर एक वेल मार्क लो प्रेशर एरिया भी सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार कमजोर मानसूनी परिस्थितियों के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां सीमित रहेंगी। 

हालांकि, 21 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद 22 और 23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में भी मानसून फिर से सक्रिय होने के संकेत हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक