राजस्थान में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 5-6 अगस्त तक तेज बारिश के आसार

उदयपुर संभाग के विभिन्न इलाकों में भी अच्छी बारिश

राजस्थान में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 5-6 अगस्त तक तेज बारिश के आसार
राजस्थान में मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और शेष जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन कई क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। जयपुर सहित कई जिलों में वर्षा दर्ज हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी बरकरार है। 5–6 अगस्त तक बारिश जारी रहने के आसार हैं।

 जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग के अनुसार शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर बना रहेगा। शुक्रवार सुबह कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कोटपूतली क्षेत्र में करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हुई। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान सीकर, झुंझुनूं, जयपुर और अजमेर समेत कई जिलों में दो इंच तक वर्षा दर्ज की गई। कोटा और उदयपुर संभाग के विभिन्न इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई, जबकि इन दोनों संभागों के कुछ जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इधर राजधानी जयपुर में भी सुबह से रुक रुक कर रिमझिम बारिश हो रही है। पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से गर्मी बढ़ गई है। जैसलमेर और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून ट्रफ फिलहाल जैसलमेर, कोटा और रायसेन से होते हुए छत्तीसगढ़ के ऊपर बने डीप-डिप्रेशन सिस्टम तक फैली हुई है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से राजस्थान में 5-6 अगस्त तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली: रेखा गुप्ता ने किया 'विद्या वाहिनी' योजना का शुभारंभ, 3 हजार से अधिक छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित दिल्ली: रेखा गुप्ता ने किया 'विद्या वाहिनी' योजना का शुभारंभ, 3 हजार से अधिक छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ईस्ट विनोद नगर में 'विद्या वाहिनी' योजना का शुभारंभ करते हुए 9वीं कक्षा की...
सरकारी ब्लड बैंकों को मिलेगा निजी शिविरों का आधा रक्त, सरकार ने जारी किए नए निर्देश
नेपाल: सुनसरी हिंसा की आग अन्य जिलों तक फैली, 3 लोगों की मौत, सीमावर्ती जिलों में कर्फ्यू
देशभर के 25 हजार से अधिक कारोबारी जुटेंगे जयपुर में, 1 अगस्त से शुरू होगा कैटरिंग उद्योग का सबसे बड़ा महाकुंभ
पॉक्सो मामले में मंदिर पुजारी को 5 साल की सजा, जानें पूरा मामला
कृषि कमिश्नर नरेश कुमार गोयल का बड़ा एक्शन : खैरथल के प्रमोद योगी सहित 100 किसानों को कोटा में मिलेगी ऑर्गेनिक खेती की ट्रेनिंग, मंच से ही दिए निर्देश
हरे निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी और एफएमसीजी कंपनियों में दिखी जोरदार बिकवाली