आज से फिर तेज होगा मानसून: जयपुर में दोपहर में हुई छितराई बारिश, प्रदेश में अब तक सामान्य से 17 फीसदी कम हुई बारिश

जयपुर और कोटा सहित कई जिलों में बारिश, अलर्ट जारी

आज से फिर तेज होगा मानसून: जयपुर में दोपहर में हुई छितराई बारिश, प्रदेश में अब तक सामान्य से 17 फीसदी कम हुई बारिश
राजस्थान में मानसून फिर रफ्तार पकड़ रहा है। जयपुर, कोटा, अलवर, भरतपुर और श्रीगंगानगर में झमाझम बारिश से जलभराव की स्थिति बनी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के कई संभागों में आगामी दिनों के लिए मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जयपुर। प्रदेश में सक्रिय मानसून के बीच बुधवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। जयपुर, कोटा, अलवर, भरतपुर, करौली, श्रीगंगानगर सहित कुछ जिलों में बुधवार को बारिश हुई। राजधानी जयपुर के कई इलाकों में दोपहर करीब 2 बजे तेज बरसात हुई। श्रीगंगानगर में दोपहर 3 बजे बाद मौसम बदला और तेज बारिश हुई। कोटा शहर में शाम को मौसम बदला और तेज बारिश का दौर शुरू हुआ करीब 20 मिनट तक हुई तेज बरसात से सड़कों पर पानी बहने लगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 

भरतपुर के नदबई में शाम को करीब एक घंटे तक बरसात हुई। कस्बे में पिछले 24 घंटे में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। जबकि इस सीजन अब तक कुल 187 एमएम बरसात यहां हो चुकी है। अलवर में शाम को घने बादल छाए और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इस दौरान सड़कों पर पानी भर गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में इस सीजन अब तक 191.4 एमएम बारिश हुई है। जबकि सामान्यतया अब तक 231.3 एमएम बारिश प्रदेश में होती है, जो कि सामान्य बारिश की तुलना में 17 फीसदी कम है। 

आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 6-7 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व मानसून फिर से सक्रिय होने की संभावना है। 6 अगस्त को भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 7 से 10 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से कहीं कहीं तेज बारिश हो सकती है। 7 से 9 अगस्त को भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं कहीं भारी तो कहीं अतिभारी बारिश होने के आसार हैं।

Read More वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया