Weather Update : राजस्थान में कमजोर पड़ेगा मानसून, 12 सितंबर से फिर सक्रियता के आसार

बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत

Weather Update : राजस्थान में कमजोर पड़ेगा मानसून, 12 सितंबर से फिर सक्रियता के आसार
राजस्थान में मानसून की गतिविधियां कमजोर। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क, भरतपुर और कोटा संभाग में हल्की बारिश संभव। जयपुर में भी बारिश कम होने के संकेत।

जयपुर। राजस्थान में पिछले दिनों सक्रिय रहा मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिन मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने तथा मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, आज भरतपुर और कोटा संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जयपुर में भी बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार सोमवार को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक की संभावना है। जयपुर में 6 सितंबर को 24 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक 12 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में नया बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इससे एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले एक सप्ताह मानसून कमजोर रहने की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। बीकानेर संभाग में इस दौरान दिन के समय 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में 7743 एमक्यूएम पानी, पिछले साल से 31.8% कम  राजस्थान के बांधों में 7743 एमक्यूएम पानी, पिछले साल से 31.8% कम 
जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के 693 बांधों में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 31.8...
तुर्की ने रूस-यूक्रेन शांति वार्ता फिर इस्तांबुल में शुरू कराने की पहल की, पश्चिमी देशों से समर्थन देने की अपील की
कच्चे तेल की तेजी से शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 383 अंक टूटा, निफ्टी 23,800 के नीचे बंद हुआ
सुप्रीम कोर्ट का कलकत्ता हाईकोर्ट को निर्देश, TMC कार्यालय से बिलबोर्ड हटाने के मामले पर जल्द सुनवाई करने को कहा
मुख्य सचिव से दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ की शिष्टाचार भेंट, नागरिक-सैन्य समन्वय एवं पूर्व सैनिक कल्याण पर चर्चा
जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह आयोजित, राज्यपाल- विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा दे जिससे विद्यार्थी विवेकवान बने
IOCL पाइपलाइन में अवैध वाल्व लगाकर 8 लाख लीटर क्रूड ऑयल चोरी, आरोपी गिरफ्तार