प्रदेश पर मानसून की मेहरबानियां : दौसा में 4 इंच से ज्यादा बारिश, जयपुर में बादल छाए, केवल बूंदा-बांदी हुई

बारिश के कारण कई जिलों में पारा 5 डिग्री तक गिरा

प्रदेश पर मानसून की मेहरबानियां : दौसा में 4 इंच से ज्यादा बारिश, जयपुर में बादल छाए, केवल बूंदा-बांदी हुई
राजस्थान में मानसून सक्रिय। दौसा, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, भरतपुर और करौली सहित कई जिलों में अच्छी बारिश, जयपुर में बूंदाबांदी से मौसम सुहाना। मौसम विभाग के अनुसार, 6-7 अगस्त से नया परिसंचरण तंत्र बनने से मानसून फिर जोर पकड़ेगा।

जयपुर।  प्रदेश में मानसून की बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। इसके असर से कई जिलों में चार इंच से ज्यादा तक पानी बरसा। दौसा में सोमवार देर रात शुरु हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह तक जारी रहा। इससे जिले के महवा, सिकराय और बांदीकुई क्षेत्र में भारी बारिश हुई। खेतों और मुख्य मार्गों में पानी भर गया। दौसा जिले के मंडावर में सबसे अधिक चार इंच से ज्यादा बारिश हुई। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बीते 24 घंटों में दो इंच से ज्यादा बारिश हुई। अलवर और भरतपुर जिले में भी अच्छी बारिश के चलते यहां दो इंच से ज्यादा पानी बरसा। करौली में भी दो इंच बारिश हुई। वहीं चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ सहित कई जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। इन जिलों में एक से दो इंच तक बारिश हुई। अजमेर के किशनगढ़ में हनुमानगढ़ मेगा हाईवे के एक हिस्से में पानी भर गया। जलजमाव से नाराज दूरडंद के ग्रामीणों ने मंगलवार को सुबह करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रखा। इधर राजधानी जयपुर में मंगलवार को बारिश नहीं हुई लेकिन कई इलाकों में केवल बूंदाबांदी ही हुई। हालांकि इससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है। जयपुर में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को उत्तर पूर्वी व उत्तरी भागों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।

कल से फिर बनेगा नया तंत्र, तेज होगा बारिश का दौर :

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर 6-7 अगस्त से नया परिसंचरण तंत्र बनने से फिर मानसून सक्रिय होगा। इसके असर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं 7 से 10 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं कहीं भारी या अतिभारी बारिश भी हो सकती है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो से तीन दिन बारिश की गतिविधियों में कमी रह सकती है। वहीं 7 से 9 अगस्त को कुछ भागों में फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बूढ़े माता-पिता पर अत्याचार पड़ेगा भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल, जानें पूरा प्लान  बूढ़े माता-पिता पर अत्याचार पड़ेगा भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल, जानें पूरा प्लान 
उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण नियमावली-2014 में संशोधन को मंजूरी दी...
राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद
बैकडेटेड बीपीएड डिग्री से सरकारी नौकरी का मामला, श्री सत्यसाईं विवि प्रौद्योगिक एवं मेडिकल साइंस के कुलपति समेत तीन गिरफ्तार
15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे