राजस्थान में 7 दिन की देरी से मानसून की एंट्री, 25 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

घने बादल छाए रहे और मौसम सुहावना

राजस्थान में 7 दिन की देरी से मानसून की एंट्री, 25 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
राजस्थान में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। निर्धारित तिथि से सात दिन की देरी के बाद गुरुवार को मानसून ने राज्य के 12 जिलों—झालावाड़, कोटा, बूंदी, बारां, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, जयपुर, टोंक और अलवर—में प्रवेश। मानसून के आगमन के साथ इन इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत।

जयपुर। राजस्थान में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। निर्धारित तिथि से सात दिन की देरी के बाद गुरुवार को मानसून ने राज्य के 12 जिलों—झालावाड़, कोटा, बूंदी, बारां, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, जयपुर, टोंक और अलवर—में प्रवेश किया। मानसून के आगमन के साथ इन इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। कई स्थानों पर सुबह से घने बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा। जयपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़ और अलवर सहित कई जिलों में बुधवार रात से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

साथ ही शुक्रवार के लिए 25 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का अनुमान है कि मानसून जल्द ही प्रदेश के शेष जिलों को भी कवर कर लेगा। मौसम विभाग ने 1 जून से 30 सितंबर तक की अवधि को मानसून सीजन माना है। राजस्थान में सामान्य तौर पर मानसून 25 जून तक पहुंच जाता है और 17 सितंबर के आसपास इसकी विदाई होती है। इस बार देश में भी मानसून ने केरल में तय समय से चार दिन की देरी से प्रवेश किया था। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस सीजन राजस्थान में औसत से कम बारिश होने की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बेंगलुरु में भयावह हादसा: पत्थर खदान में चट्टान गिरने से बिहार के 7 प्रवासी मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल बेंगलुरु में भयावह हादसा: पत्थर खदान में चट्टान गिरने से बिहार के 7 प्रवासी मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल
कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण तालुक स्थित एक पत्थर खदान में विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात प्रवासी मजदूरों की...
नाला निर्माण में लापरवाही, नई छत पर पड़ी दरारें
'नो-वर्क' पॉलिसी - बरसात सिर पर लेकिन अभी तक नहीं हो पाई नालों की सफाई
मोहन यादव पर लगे घोटालों के आरोपों पर भाजपा की चुप्पी आश्चर्यजनक, कांग्रेस ने साधा निशाना
Gold And Silver : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
कतर की मध्यस्थता रंग लाई: दोहा में अमेरिका-ईरान की अप्रत्यक्ष बातचीत बढ़ी आगे, जल्द होगी अगली बैठक
मणिपुर को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर वार, कहा- लोग आज भी हिंसा की कीमत चुका रहे हैं, हजारों परिवार हुए तबाह