फिल्म फेस्टिवल में 20 से अधिक फीचर और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग, महोत्सव में राजस्थान के फिल्मकारों की कृतियों पर रहेगा विशेष फोकस
कई चर्चित फिल्मों का प्रदर्शन होगा
साइंस पार्क ऑडिटोरियम, शास्त्री नगर में जयपुर फिल्म वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल आयोजित होगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस एक दिवसीय महोत्सव में 20+ फीचर, शॉर्ट, एनीमेशन व डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। “ए फ्लैश इन द पैन”, “कैलोरी” सहित कई चर्चित फिल्में दिखेंगी, वहीं राजस्थान के फिल्मकारों पर विशेष फोकस रहेगा।
जयपुर। जयपुर फिल्म वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल रविवार को साइंस पार्क ऑडिटोरियम शास्त्री नगर में आयोजित होगा। यह एक दिवसीय महोत्सव सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें देश-विदेश की 20 से अधिक फीचर, शॉर्ट, एनीमेशन और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। फेस्टिवल के फाउंडर-डायरेक्टर सुभाष कुमावत के अनुसार, फिल्मों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। संरक्षक सुरेश मुद्गल ने बताया कि “ए फ्लैश इन द पैन”, “कैलोरी”, “धराऊ”, “ग्रामोफोन” सहित कई चर्चित फिल्मों का प्रदर्शन होगा।
इस बार महोत्सव में राजस्थान के फिल्मकारों की कृतियों पर विशेष फोकस रहेगा, जिनमें “खबर”, “गंगाजल”, “अंडर द स्नो” और “कील” शामिल हैं। यह आयोजन स्वतंत्र फिल्मकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और क्षेत्रीय सिनेमा को नई पहचान देने का मंच प्रदान करेगा।

Comment List