राजस्थान में मुद्रा योजना से 2.55 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मिला 2.18 लाख करोड़ रुपए का ऋण, महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक

स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला

राजस्थान में मुद्रा योजना से 2.55 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मिला 2.18 लाख करोड़ रुपए का ऋण, महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत राजस्थान में अब तक 2.55 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 2.18 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का ऋण स्वीकृत। योजना से छोटे उद्यमियों, दुकानदारों और कारीगरों को बिना गारंटी वित्तीय सहायता मिल रही। महिलाओं की भागीदारी करीब 60 प्रतिशत।

जयपुर। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत राजस्थान में अब तक 2 करोड़ 55 लाख 91 हजार 381 लाभार्थियों को लगभग 2 लाख 18 हजार 423 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में योजना के माध्यम से लघु उद्योगों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, दुकानदारों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को बिना गारंटी संस्थागत वित्त उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही है। अब तक 1 करोड़ 54 लाख से अधिक महिलाओं को 67 हजार 982 करोड़ से अधिक का ऋण मिला है, जो कुल लाभार्थियों का लगभग 60 प्रतिशत है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही 23 लाख 74 हजार से अधिक लोगों को 31 हजार 460 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। केंद्र सरकार के अनुसार, वर्ष 2015 में शुरू हुई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत गैर-कार्पोरेट और सूक्ष्म उद्यमों को 20 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना के जरिए विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा असंगठित क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को साहूकारों पर निर्भर रहने के बजाय संस्थागत वित्त उपलब्ध हो रहा है, जिससे स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है।

 

Read More सांसद मंजू शर्मा ने पुत्र व पुत्रवधू के साथ किया मतदान, बूथों का लिया जायजा

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर