जयपुर सिटी रेंज की पांच नर्सरियों में 22 दिनों में बिके 72 हजार से अधिक पौधे : नीम, आंवला, अमरूद सहित अन्य पौधे यहां हैं उपलब्ध

फलदार में रुचि

जयपुर सिटी रेंज की पांच नर्सरियों में 22 दिनों में बिके 72 हजार से अधिक पौधे : नीम, आंवला, अमरूद सहित अन्य पौधे यहां हैं उपलब्ध
जयपुर वन विभाग की सचिवालय, स्मृति वन, मानसरोवर, बालाजी और जवाहर नगर नर्सरियों में पौधों की बिक्री तेज। इस वर्ष 7.15 लाख पौधे बेचने का लक्ष्य। 5 से 26 जून तक 72,153 पौधे बिक चुके। लोग हरियालो राजस्थान ऐप पर पौधरोपण की जियोटैगिंग कर प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर सकते हैं।

जयपुर। वन विभाग की ओर से संचालित जयपुर की विभिन्न नर्सरियों में पौधे वितरण का कार्य के तहत सचिवालय नर्सरी, स्मृति वन, मानसरोवर, बालाजी नर्सरी और जवाहर नगर नर्सरी में लोग नीम, आंवला, अमरूद, मोगरा, जैट्रोफा, बोगेनबेल, कनेर पीली, चांदनी, शहतूत, जामुन, ईमली, सीताफल, आंवला, अनार, अंगूर, मीठानीम, अजवायन, सहित अन्य पौधे खरीदने के लिए इन नर्सरियों में रहे हैं। जयपुर सिटी रेंज के तहत आने वाली इन नर्सरियों को इस साल 7 लाख 15000 पौधे बिक्री करने का लक्ष्य दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 5 जून से 26 जून तक विभिन्न योजनाओं के तहत अब तक 72,153 पौधे बिक चुके हैं।

लोग कर सकते हैं व्यक्तिगत पौधरोपण की जियोटेगिंग :

वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार लोग यहां से पौधे लेने के बाद हरियालो राजस्थान ऐप में व्यक्तिगत पौधरोपण की जियोटेगिंग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मोबाइल नम्बर से लॉगिन करें। व्यक्तिगत पौधरोपण का चयन करना होगा। पेड़ जोड़े पर क्लिक करें, पौधा लगाने से पूर्व साइट तैयारी और पौधरोपण के बाद फोटो क्लिक करनी होगी। पौधे का नाम, पौधरोपण का प्रकार (निजी/सरकारी/एनजीओ) एवं लगाए गए पौधे की ऊंचाई चुने। इसके बाद पौधे की लोकेशन के लिए स्थान विवरण के सामने आॅटो डिटेक्ट आॅप्शन का चयन करना होगा। पौधे की लोकेशन मेनुअली भी दर्ज की जा सकती है। उसके बाद पौधा जोड़े विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद अपना नाम दर्ज करें और पौधे के साथ अपनी फोटो क्लिक करनी होगी। इसके बाद व्यक्ति को प्रमाण पत्र मिलेगा।

फलदार में रुचि :

Read More अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में देंगे 13 करोड़ की सौगात, लॉन्च करेंगे इंडस्ट्रीयल पॉलिसी

लोगों में पौधे खरीदने की उत्सुकता देखी जा रहा है। खासकर, फलदार और छायादार पौधों में रुचि दिखा रहे हैं।

Read More चित्तौड़गढ़ में किसानों के लिए बड़ी सिंचाई योजना, मातृकुंडिया बांध से डिंडोली फीडर तक लिंक चैनल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू

-सुनील चौधरी, रेंजर, जयपुर सिटी। 

Read More यमुना जल समझौते के बाद जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का होगा भव्य स्वागत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सांप को बोतल में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला: इसने डंसा सांप को बोतल में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला: इसने डंसा
बयाना के सालाबाद गांव में किसान जोगेंद्र सिंह को रात में अंधेरे में सीढ़ियों पर पैर पड़ने से कॉमन करैत...
पंजाब की लीची को मिला इंटरनेशनल पासपोर्ट, पहली बार ओमान पहुंचा स्वाद
मिस राजस्थान 2026 का फिनाले वीक जोरों पर : जुम्बा, ग्रूमिंग और पर्सनैलिटी सेशन से निखर रहा प्रतिभागियों का आत्मविश्वास
एसएमएस अस्पताल की बदहाल व्यवस्था, भीषण गर्मी में बाहर रात गुजारने को मजबूर मरीजों के परिजन
फीफा विश्व कप-2026 : जापान को हरा ब्राजील प्री क्वार्टर फाइनल में, गैब्रियल मार्टिनेली ने दागा विजयी गोल
हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये शेयर बन सकते हैं कमाई का जरिया
नियमितीकरण की मांग, मनरेगा संविदाकर्मियों ने किया दो दिवसीय सामूहिक अवकाश का ऐलान