सवाई माधोपुर में पांच इंच से ज्यादा बारिश : झालवाड़ में बांधों के गेट खोले, जयपुर में देर रात तक होती रही बारिश

भरतपुर में आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत

सवाई माधोपुर में पांच इंच से ज्यादा बारिश : झालवाड़ में बांधों के गेट खोले, जयपुर में देर रात तक होती रही बारिश
प्रदेश में जाते-जाते एक बार फिर से मानसून मेहरबान हो गया है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश सवाईमाधोपुर जिले के खंडार में हुई।

जयपुर। प्रदेश में जाते-जाते एक बार फिर से मानसून मेहरबान हो गया है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश सवाईमाधोपुर जिले के खंडार में हुई। यहां पांच इंच से ज्यादा पानी बरसा। इससे यहां जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई। कई जगहों पर लोग घरों में ही फंस गए। दौसा, झालावाड़, भरतपुर, बारां सहित कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई। भरतपुर जिले के डुमरिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। दो लोग झुलस गए। झालावाड़ में तीन घंटे लगातार बारिश के बाद कालीसिंध, छापी बांध के पांच गेट खोले गए। बारां में तेज बारिश के कारण सिरसा नदी उफान पर आ गई है। कोटपूतली और दौसा में भी तेज बारिश हुई, जिससे यहां सड़कों पर पानी भर गया। राजधानी जयपुर में भी शुक्रवार दोपहर से ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि कभी तेज तो कभी रिमझिम के रूप में देर रात शहर के अलग अलग इलाकों में जारी रहा। जयपुर में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। कई जगहों पर जाम की भी स्थिति बन गई। जयपुर में देर रात तक डेढ़ इंच से ज्यादा पानी बरसा। इस बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण जयपुर के तापमान में छह डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई। अन्य जिलों में भी बारिश के कारण तापमान गिरा है। जयपुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया।

आज भी जारी रहेगा भारी बारिश का दौर :

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार 5 सितंबर को भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश की संभावना है। जयपुर, अजमेर व उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 6-7 सितंबर से भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, भरतपुर जयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है और 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में फिर से मानसून कमजोर पड़ सकता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी, 24 जिलों में येलो अलर्ट Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी, 24 जिलों में येलो अलर्ट
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय। जयपुर, अजमेर, दौसा और अलवर समेत कई जिलों में बारिश जारी। अजमेर में स्कूल की...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसा : एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त, पायलट ने ली थी नशीली दवा
सरकारी बेड़े में ईवी का अभाव, पेट्रोल-डीजल पर हर साल खर्च हो रहे 11 करोड़ से अधिक
बारिश की फुहारों के बीच आकाश छूता रहा श्रीकृष्ण जन्म के उत्साह का ज्वार, गोविन्द देव जी सहित शहर के कृष्ण मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
दौसा और बूंदी में चप्पल पर छिड़ा चुनावी संग्राम : निर्दलीय बोले-हमें ये निशान नहीं चाहिए, बदलो चुनाव चिन्ह
शिक्षक दिवस पर देखिए शिक्षकों की एक उजली तस्वीर, खाली पदों के बीच उम्मीदों से चहकती कक्षाएं
सवाई माधोपुर में पांच इंच से ज्यादा बारिश : झालवाड़ में बांधों के गेट खोले, जयपुर में देर रात तक होती रही बारिश