भरतपुर में एक इंच से ज्यादा बारिश : 7 सितम्बर तक सक्रिय रहेगा मानसून, फिर पड़ेगा कमजोर

जयपुर में बादल छाए, बूंदाबांदी हुई 

भरतपुर में एक इंच से ज्यादा बारिश : 7 सितम्बर तक सक्रिय रहेगा मानसून, फिर पड़ेगा कमजोर
प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हुआ है, लेकिन कुछ इलाकों को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर बारिश नहीं हो रही है। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश भरतपुर के रूपवास में 27 एमएम दर्ज की है।

जयपुर। प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हुआ है लेकिन कुछ इलाकों को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर बारिश नहीं हो रही है। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश भरतपुर के रूपवास में 27 एमएम दर्ज की है। वहीं गुरुवार को धौलपुर, दौसा, बहरोड़-कोटपूतली, करौली, भरतपुर और अलवर सहित कुछ इलाकों में गुरुवार को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। जयपुर में बादल छाए और कुछ इलाकों में शाम को बूंदाबांदी हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

आज से तेज होगा बारिश का दौर :

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 4-5 सितंबर को कोटा संभाग व आसपास के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है।  4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 8 सितंबर से मानसून फिर से कमजोर पड़ सकता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के बाद IndiGo विमान का ब्रेक फेल, पार्किंग बे में पोल से टकराया; सभी यात्री सुरक्षित श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के बाद IndiGo विमान का ब्रेक फेल, पार्किंग बे में पोल से टकराया; सभी यात्री सुरक्षित
मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की उड़ान 6E 225 लैंडिंग के बाद पार्किंग के दौरान ब्रेक सिस्टम में खराबी के...
बाड़मेर में डेढ़ लाख रुपए के नकली नोट पकड़े, पेट्रोल पंप पर 2220 रुपए का डीजल भरवाकर 500 के नकली नोट थमाए
महिला एशिया कप : स्मृति मंधाना की रिकॉर्ड शतकीय पारी से भारत नॉकऑउट में, हांगकांग को 137 रन से हराया
चालान से आगे बढ़ी कार्रवाई! अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ग्रेडिंग से सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानें क्या है नियम?
कृष्ण राजस्थान में कैसे दिखते हैं... नाथद्वारा से किशनगढ़ तक रंगों में रची पांच अलग-अलग छवियां
PSLV की विफलता के बाद ISRO को बड़ी सफलता! GSLV-F 17 ने इओएस-05 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक कक्षा में किया स्थापित
एसएमएस अस्पताल में की गई जटिल सर्जरी, 32 साल की महिला के पेट से निकाली 55 सेमी लंबी तिल्ली