सांसद मंजू शर्मा ने पुत्र व पुत्रवधू के साथ किया मतदान, बूथों का लिया जायजा
सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान
जयपुर। लोकसभा सांसद मंजू शर्मा ने आज सुबह महावीर नगर स्थित ऑर्किड्स सेंट्रल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस मतदान केंद्र पर अपने पुत्र रेशी शर्मा एवं पुत्रवधू स्वाति शर्मा के साथ मतदान किया।
मतदान केंद्र पहुंचने पर सांसद मंजू शर्मा ने अपनी मतदान पर्ची प्राप्त की और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से मतदान को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि उन्होंने अपना मतदान किया है या नहीं तथा सभी से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
मतदान करने के बाद सांसद मंजू शर्मा ने जयपुर शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बूथ पर पहुंचकर मतदान की स्थिति की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं से मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चर्चा की।
मंजू शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए वे घर-घर संपर्क करें और मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटे रहें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदान समाप्त होने तक बूथों पर सक्रिय रहकर अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Comment List