शहीद अग्निवीर खेमाराम कुमावत को जयपुर एयरपोर्ट पर सांसद मंजू शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, ‘भारत माता की जय’ और 'शहीद खेमाराम अमर रहें' के नारे गूंजे

लोगों ने नम आंखों से अपने वीर जवान को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की

शहीद अग्निवीर खेमाराम कुमावत को जयपुर एयरपोर्ट पर सांसद मंजू शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, ‘भारत माता की जय’ और 'शहीद खेमाराम अमर रहें' के नारे गूंजे
असम विमान हादसे में शहीद अग्निवीर खेमाराम कुमावत का पार्थिव शरीर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा, तिरंगे में लिपटी देह को देखकर माहौल गमगीन। सांसद मंजू शर्मा सहित वायुसेना और प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।

जयपुर। असम में भारतीय वायुसेना के विमान हादसे में शहीद हुए राजस्थान के वीर सपूत अग्निवीर खेमाराम कुमावत की पार्थिव देह जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह के एयरपोर्ट पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया और उपस्थित लोगों ने नम आंखों से अपने वीर जवान को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर शहीद खेमाराम कुमावत को पुष्पचक्र अर्पित किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी और अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। सैन्य अधिकारियों ने शहीद को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि देश को अपने वीर जवानों पर गर्व है।

अग्निवीर खेमाराम कुमावत ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीद कभी मरते नहीं, बल्कि राष्ट्र की चेतना में सदैव अमर रहते हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश परिवार के साथ खड़ा है। शहीद खेमाराम का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और राष्ट्र उनके प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर 'भारत माता की जय' और 'शहीद खेमाराम अमर रहें' के नारों से गूंज उठा। शहीद की पार्थिव देह को देखकर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं और सभी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत राजनीतिक हताशा में दे रहे हैं बयान : घनश्याम तिवाड़ी भाजपा राज्यसभा सांसद ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का लगाया आरोप अशोक गहलोत राजनीतिक हताशा में दे रहे हैं बयान : घनश्याम तिवाड़ी भाजपा राज्यसभा सांसद ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का लगाया आरोप
भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को राजनीतिक हताशा बताया। कांग्रेस का...
कोटा बनेगा छात्र आंदोलन का केंद्र: 'छात्रों की गूंज' महारैली में जुटेंगे युवा ; राहुल गांधी ने किया देशव्यापी आह्वान, युवाओं से मांगा समर्थन
कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके पर हमला, नारेबाजी को लेकर विवाद
गाज़ा शांति रोडमैप योजना : हमास ने फ़िलिस्तीनी गुटों का जवाब संयुक्त राष्ट्र को सौंपा, ट्रंप योजना पर दिया सकारात्मक जवाब
पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल: 'जन कल्याण शिविर' की शुरूआत, इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
16 जून से शुरू होगा स्टॉप डायरिया कैंपेन, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
मारुति सुज़ुकी ने लॉन्च किया 'स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान', वाहन रखरखाव होगा आसान और किफायती