जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई फ्लाइट लेट : यात्री 3 घंटे तक करते रहे इंतजार, जानें कारण

यात्रियों को लंबे समय तक एयरपोर्ट पर बैठकर इंतजार करना पड़ा

जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई फ्लाइट लेट : यात्री 3 घंटे तक करते रहे इंतजार, जानें कारण

जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की मुंबई जाने वाली फ्लाइट तकनीकी और ऑपरेशनल देरी के कारण तीन घंटे लेट। निर्धारित समय रात 1:25 बजे के बजाय सुबह 4:15 बजे रवाना। देर से उड़ान ने खासकर बुजुर्ग, बच्चों और परिवार के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में देरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय पर रवाना न होने के कारण यात्री करीब तीन घंटे तक एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे।

जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की यह फ्लाइट जयपुर से रात 1:25 बजे मुंबई के लिए रवाना होती है, लेकिन तकनीकी कारणों और ऑपरेशनल देरी के चलते फ्लाइट तय समय पर उड़ान नहीं भर सकी। इसके चलते यात्रियों को लंबे समय तक एयरपोर्ट पर बैठकर इंतजार करना पड़ा।
आखिरकार फ्लाइट आज सुबह करीब 4:15 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हो सकी। देर रात की फ्लाइट होने के कारण कई यात्री पहले से ही एयरपोर्ट पर मौजूद थे, ऐसे में उड़ान में हुई देरी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी।

फ्लाइट के लेट होने से खासकर बुजुर्ग, बच्चों और परिवार के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में फ्लाइट के रवाना होने के साथ यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकिंग और आईटी कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजारों मे शुरुआती गिरावट, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन बैंकिंग और आईटी कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजारों मे शुरुआती गिरावट, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट देखी गई। बैंकिंग और आईटी सेक्टर में बिकवाली के...
गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस 12-13 मार्च को करेगी प्रदर्शन, गोविंद डोटासरा ने जारी किए निर्देश 
पिछले एक साल में ICC ट्रॉफी विजेता 5 टीमों का होगा सम्मान : बीसीसीआई ने की 131 करोड़ की घोषणा, 15 मार्च को होगा कार्यक्रम
राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित : नीति निर्माण के लिए डेटा संग्रह पर जोर, 200 अधिकारी हुए शामिल  
आज का भविष्यफल     
जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई फ्लाइट लेट : यात्री 3 घंटे तक करते रहे इंतजार, जानें कारण
मौसम में बदलाव की मार, जयपुर के अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़