मुंबई की फ्लाइट 6 घंटे की देरी से रवाना : रातभर एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री, तकनीकी और संचालन संबंधी कारणों से फ्लाइट के समय में 2 बार बदलाव

यात्रियों ने राहत की सांस ली

मुंबई की फ्लाइट 6 घंटे की देरी से रवाना : रातभर एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री, तकनीकी और संचालन संबंधी कारणों से फ्लाइट के समय में 2 बार बदलाव

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट में भारी देरी से यात्रियों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी। फ्लाइट रात 1:25 बजे रवाना होनी थी, लेकिन तकनीकी और संचालन कारणों से दो बार समय बदला गया। करीब 6 घंटे इंतजार के बाद विमान सुबह 7:15 बजे उड़ान भर सका। लंबे इंतजार से यात्रियों में नाराजगी भी देखी गई।

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बीती रात यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्पाइसजेट की मुंबई जाने वाली फ्लाइट तय समय पर रवाना नहीं हो सकी, जिसके कारण यात्री रातभर एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे। स्पाइसजेट की यह फ्लाइट जयपुर से रात 1:25 बजे मुंबई के लिए रवाना होनी थी, लेकिन तकनीकी और संचालन संबंधी कारणों से फ्लाइट के समय में 2 बार बदलाव किया गया। पहले कुछ घंटे की देरी की सूचना दी गई, लेकिन बाद में भी उड़ान नहीं हो सकी।

फ्लाइट के लगातार डिले होने से यात्रियों में असंतोष भी देखने को मिली। कई यात्री रातभर एयरपोर्ट टर्मिनल पर बैठे रहे और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। करीब 6 घंटे की देरी के बाद आखिरकार स्पाइसजेट की फ्लाइट सुबह 7:15 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हो सकी। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Tags: Flight

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर