नगर निगम चुनाव-2026 : सीएम भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान, प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वोट की अपील

सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे

नगर निगम चुनाव-2026 : सीएम भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान, प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वोट की अपील
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार गेटोर, जगतपुरा स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में नगर निगम चुनाव-2026 के लिए मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक मतदान की अपील।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार नगर निगम चुनाव-2026 के लिए गेटोर, जगतपुरा स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में हर क्षेत्र में अड़चनें थीं, लेकिन आज राजस्थान ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और राजस्थान भी उसी गति से प्रगति कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राजस्थान आगे बढ़ रहा है और सरकार प्रदेश के विकास तथा जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

Post Comment

Comment List

Latest News

नगर निगम चुनाव : वार्ड 116 में मतदाताओं का उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान नगर निगम चुनाव : वार्ड 116 में मतदाताओं का उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान
नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड 116 स्थित मुरली मनोहर मंदिर, रामगंज चौपड़ में शुक्रवार को मतदाताओं ने उत्साह से...
मायावती का अखिलेश पर हमला, कहा-सपा में 'पीडीए' का मामला ढोंग, चरित्र और चेहरा दोहरा
कतार में लगे ओम बिरला, आम मतदाता की तरह किया मतदान
मतदान केन्द्रों पर पहुंचा प्रशासन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उम्र नहीं रोक पाई मतदान का जज्बा
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: कमिश्नर सचिन मित्तल ने परिवार के साथ किया मतदान, गांधीनगर स्थित PHED कार्यालय के बूथ पर पहुंचकर डाला वोट
सांवलिया सेठ के भंडार में आए 7.53 करोड़ रुपए, 14 सितंबर को सोने-चांदी का तोल और शेष राशि की गिनती