नगर निकाय चुनाव : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल में किया मतदान, कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग करें मताधिकार का प्रयोग

प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की

नगर निकाय चुनाव : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल में किया मतदान, कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग करें मताधिकार का प्रयोग
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने मतदान व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आमजन से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील।

जयपुर। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। मुख्य सचिव ने कहा कि इस बार मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से शानदार व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने आमजन से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की।

वहीं, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अखिल अरोड़ा ने भी परिवार सहित मतदान किया। उन्होंने अपनी पत्नी आईएएस अपर्णा अरोड़ा और बेटियों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले मतदान, फिर दूसरा काम... शहरी सरकार चुनने उमड़े कोटावासी पहले मतदान, फिर दूसरा काम... शहरी सरकार चुनने उमड़े कोटावासी
महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भी दिखा जोश; ओम बिरला और मंत्री मदन दिलावर ने किया मतदान।
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: धीमी मतदान रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, वार्ड 60 में सबसे ज्यादा तो वार्ड 30 में सबसे कम वोटिंग
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने किया मतदान, बोले- सभी निर्भीक होकर करें अपने मताधिकार का प्रयोग 
राजस्थान नगर निकाय चुनाव : किशनगढ़ में मतदान केंद्र के बाहर मारपीट, प्रत्याशी अनिल पारीक से हाथापाई के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा
राजस्थान नगर निकाय चुनाव-2026 : पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने डाला वोट, कहा- लोकतंत्र और संविधान से मिले अधिकारों को मजबूत करना जरूरी
नगर निगम चुनाव : हाथोज गांव पहुंचे हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, आम मतदाता की तरह कतार में लगकर किया मतदान
नगर निकाय चुनाव : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल में किया मतदान, कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग करें मताधिकार का प्रयोग