नाहरगढ़ थाने का उप निरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

खुद स्टोर रूम में जाकर छिप गया था

नाहरगढ़ थाने का उप निरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई ने नाहरगढ़ थाने के उप निरीक्षक गिरधारी लाल मीणा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। आरोप है कि मुकदमे में जब्त मोबाइल और पर्स लौटाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

जयपुर। एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई ने नाहरगढ़ थाने के उप निरीक्षक गिरधारी लाल मीणा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसआई घूस की रकम को अलमारी में छिपाकर खुद स्टोर रूम में जाकर छिप गया था। एसीबी टीम ने उसे स्टोर रूम से पकड़ा और हाथ धुलवाए तो लाल हो गए। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी डीजी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी कि नाहरगढ़ थाने में दर्ज मुकदमे में परिवादी की गिरफ्तारी के दौरान जब्त मोबाइल फोन और पर्स वापस लौटाने की एवज में अनुसंधान अधिकारी गिरधारी लाल पैसे मांग रहा था। परिवादी से पहले ही वह रिश्वत के पांच हजार रुपए ले चुका था।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट : दिल्ली में लैंडिंग नहीं हो सकी, आधी रात में जयपुर डायवर्ट हुई फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट : दिल्ली में लैंडिंग नहीं हो सकी, आधी रात में जयपुर डायवर्ट हुई फ्लाइट
कोलकाता से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग में परेशानी के बाद जयपुर डायवर्ट किया।...
पं दीनदयाल ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: योगी
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने निकाय चुनावों की ऐतिहासिक सफलता पर दी बधाई, पंचायत चुनाव में जीत का दिया मंत्र
ईपीएफओ का दायरा बढ़ा : 25 हजार तक वेतन वालों को मिलेगा कवरेज, 51 लाख अतिरिक्त कार्मिकों को भी मिलेगी कवरेज
नाहरगढ़ थाने का उप निरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
तरुण तेजपाल ने 10 साल की सज़ा के ख़िलाफ़ खटखटाया उच्चतम न्यायालय का दरवाज़ा, गोवा सरकार को नोटिस जारी
2047 का जयपुर कैसा हो : विशेषज्ञों ने सुझाए विकास के रास्ते, प्लानिंग से लेकर परिवहन, आवास, निवेश और पर्यावरण तक पर हुआ संवाद