तालाब भूमि को बारानी भूमि दिखाने पर कार्रवाई, नायब तहसीलदार निलम्बित

तहसीलदार सूरज सिंह बैरवा को भी निलंबित किया गया 

तालाब भूमि को बारानी भूमि दिखाने पर कार्रवाई, नायब तहसीलदार निलम्बित

सांगानेर तहसील के पालड़ी परसा गांव में पेटा तालाब भूमि को बंजर/बारानी भूमि दिखाने के मामले में नायब तहसीलदार सूरज सिंह बैरवा को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले तहसीलदार कार्तिकेय लाटा भी निलंबित हो चुके हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर पटवारी नयनसी वर्मा और हाकिम सिंह गुर्जर को भी निलंबित किया गया। अब तक कुल चार कार्मिकों पर कार्रवाई हुई है।

जयपुर। सांगानेर तहसील के पालड़ी परसा गांव में पेटा तालाब भूमि को बंजर अथवा बारानी भूमि के तौर पर दिखाने के प्रकरण में नायब तहसीलदार सूरज सिंह बैरवा को भी निलंबित किया गया हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनियमितता और गड़बड़ी करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध जीरो टोलरेंस नीति को सख्ती से लागू किया जा रहा है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में इस प्रकरण में राजस्व मंडल ने सांगानेर तहसीलदार कार्तिकेय लाटा एवं नायब तहसीलदार सूरज सिंह बैरवा को त्वरित प्रभाव से निलंबित कर दिया।

वहीं, जांच कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर पटवार हलका देवलिया की हाल पटवारी नयनसी वर्मा एवं पटवार हलका देवलिया के तत्कालीन पटवारी हाकिम सिंह गुर्जर को पूरे प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर त्वरित प्रभाव निलंबित किया गया है। इस मामले में अब तक तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित 4 कार्मिकों को निलंबित किया गया हैं। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका के पास हथियारों की "असीमित आपूर्ति" है और वह किसी भी...
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान