नकबजनी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो लोग गिरफ्तार 

चोरी के गहने और कार बरामद

नकबजनी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो लोग गिरफ्तार 
जयपुर दक्षिण की कोटखावदा थाना पुलिस ने नकबजनी मामले का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी लोकेश मीणा और चोरी के गहने खरीदने वाले रजत सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के गहने और वारदात के पैसों से खरीदी गई कार बरामद की है।

जयपुर। जयपुर दक्षिण के कोटखावदा थाना पुलिस ने नकबजनी के मुख्य आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के गहने और उनसे खरीदी गई कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल को परिवादी बृजनारायण मीणा (60) निवासी रामनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे और बहू के घर से बाहर रहने के दौरान बेडरूम बॉक्स में रखे सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के निर्देशन में टीम गठित की गई।

तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी लोकेश मीणा (21) निवासी दौसा हाल जगदीश विहार, जयपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी के गहने बेचने की बात कबूल की, जिसके आधार पर पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले रजत सोनी (27) निवासी जगदीश विहार, जयपुर को भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से गलाकर तैयार किए गए गहने बरामद किए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार