नंदपुरी सड़क चौड़ीकरण शुरू : मंदिर-मस्जिद समेत 5 धार्मिक स्थल हटाए जा रहे, 3000 पुलिसकर्मी तैनात

अफवाह एवं धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर होगी सख्त कारवाई

नंदपुरी सड़क चौड़ीकरण शुरू : मंदिर-मस्जिद समेत 5 धार्मिक स्थल हटाए जा रहे, 3000 पुलिसकर्मी तैनात
नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर बनी सड़क को चौड़ी करने को लेकर जयपुर विकास प्राधिकरण बड़ी कार्रवाई। सड़क सीमा में आ रहे पांच धार्मिक स्थलों, एक मस्जिद, दो मंदिर, एक सत्संग भवन और एक मजार को हटाया।

जयपुर। नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर बनी सड़क को चौड़ी करने को लेकर जयपुर विकास प्राधिकरण बड़ी कार्रवाई। सड़क सीमा में आ रहे पांच धार्मिक स्थलों, एक मस्जिद, दो मंदिर, एक सत्संग भवन और एक मजार को हटाया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहरभर में तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जेडीए की मांग पर पुलिस कमिश्नरेट को राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी (आरएसी) की 12 कम्पनियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा जयपुर, कोटा और भरतपुर रेंज से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। कमिश्नरेट की करीब एक हजार अतिरिक्तपुलिस फोर्स संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेगी। परकोटा क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

एक नजर में अब तक: जेडीए अधिकारियों के अनुसार नंदपुरी अंडरपास से गुजरने वाली यह सड़क छह कॉलोनियों के बीच से निकलती है। वर्तमान में इसकी चौड़ाई 25 से 30 फीट है जबकि राजस्व रिकॉर्ड में 80 फीट दर्ज है। 22 मई को जेडीए ने यहां 134 अतिक्रमण हटाए थे और धार्मिक स्थलों के प्रबंधन को स्वयं निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में रविवार को मस्जिद की छत पर लगे लोहे के पाइप भी हटाए गए। सड़क चौड़ी होने के बाद नंदपुरी से जगतपुरा तक सीधा और सुगम मार्ग उपलब्ध होगा। इससे हरे-कृष्ण मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा तथा करीब 50 कॉलोनियों को मालवीय नगर, प्रधान मार्ग और अपेक्स सर्किल की ओर बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

अफवाह एवं धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर होगी सख्त कारवाई
जयपुर पुलिस आयुक्तसचिन मित्तल ने बताया कि शहर में जेडीए की ओर से सड़क सीमा (राइट ऑफ वे) में आने वाले धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई के दौरान सोशल मीडिया या डिजिटल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी व्य्त्किकी ओर से जानबूझकर भड़काऊ वीडियो बनाने, तथ्यहीन अथवा भ्रामक सामग्री प्रसारित करने तथा धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने पर उसके विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन के पास पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर की संभावित कमी को देखते हुए ईरान के खिलाफ...
पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा
वेस्ट टू आर्ट थीम पर बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, 5.36 करोड़ रु. की लागत से होगा निर्माण 
कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत