नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग में पेश की नई मिसाल, भजनलाल ने मोदी के नेतृत्व को सराहा
रियोजना पर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की चर्चा
भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति की 15वीं बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नर्मदा नहर परियोजना अंतरराज्यीय जल सहयोग की मिसाल बनी है। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल सहित राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति की 15वीं बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग के क्षेत्र में नई मिसाल पेश की है।
यह परियोजना राज्यों के बीच जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और आपसी समन्वय का महत्वपूर्ण उदाहरण है। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।
Tags: canal
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Oct 2026 18:00:10
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चेतावनी दी कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तक विपक्ष का...

Comment List