जयपुर में सजेगा ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 : जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रैल तक आयोजन, तैयारियों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश

अधिक से अधिक उत्पादों और उद्यमियों को मंच मिल सके

जयपुर में सजेगा ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 : जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रैल तक आयोजन, तैयारियों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश

जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रैल तक राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 आयोजित। सहकारिता विभाग और कॉनफेड के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस मेले में ऑर्गेनिक व मिलेट उत्पादों पर विशेष जोर। अधिक स्टॉल्स और नवाचारों को शामिल कर भागीदारी बढ़ाने के निर्देश।

जयपुर। सहकारिता विभाग एवं राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफेड) के संयुक्त तत्वावधान में 17 से 26 अप्रैल तक जवाहर कला केन्द्र मेंराष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह मेला अब जयपुर की एक विशिष्ट पहचान बन चुका है, जिसका शहरवासियों को हर वर्ष बेसब्री से इंतजार रहता है। शासन सचिव, सहकारिता ने मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही, ऑर्गेनिक उत्पादों एवं श्रीअन्न (मिलेट्स) आधारित उत्पादों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस बार मेले में स्टॉल्स की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि अधिक से अधिक उत्पादों और उद्यमियों को मंच मिल सके।

 

इसके साथ ही मेले में नवाचारों को भी शामिल करने पर जोर दिया गया, जिससे आमजन का आकर्षण और अधिक बढ़े। गौरतलब है कि मसाला मेला केवल खरीदारी का केंद्र होता है, बल्कि यह प्रदेश की सहकारिता, स्थानीय उत्पादों और परंपरागत स्वाद को बढ़ावा देने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।

 

Read More वित्त विभाग के निर्देश : विभाग विशिष्ट भत्तों वाले वेतन बिलों की होगी विशेष जांच, IFMS वैलिडेशन के आधार पर भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव