जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन : राजस्थान बना एस्ट्रो टूरिज्म का नया केंद्र, वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को दी खगोल विज्ञान की जानकारी 

अंतरिक्ष विज्ञान तक नई पहचान देने वाला साबित हुआ

जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन : राजस्थान बना एस्ट्रो टूरिज्म का नया केंद्र, वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को दी खगोल विज्ञान की जानकारी 

कार्यक्रम में इसरो की प्रदर्शनी, टेलीस्कोप से आकाश अवलोकन, वाटर रॉकेट लॉन्च, स्पेस क्विज, विज्ञान व्याख्यान और बच्चों के लिए क्राफ्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर राजस्थान को एस्ट्रो टूरिज्म का अग्रणी प्रदेश बनाने की दिशा में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल जंतर मंतर पर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है जब 300 वर्षों बाद जंतर मंतर के यंत्रों का उपयोग लाइव खगोलीय अवलोकन के लिए किया गया। मैं भी अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहती थी, लेकिन राजनीति में आ गई। यह आयोजन केवल विज्ञान नहीं, बल्कि संस्कृति और परंपरा का पुनर्जीवन है। 

कार्यक्रम में इसरो की प्रदर्शनी, टेलीस्कोप से आकाश अवलोकन, वाटर रॉकेट लॉन्च, स्पेस क्विज, विज्ञान व्याख्यान और बच्चों के लिए क्राफ्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इसरो में सेवाएं दे चुके वैज्ञानिकों ने भी विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान की जानकारी दी। पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ और स्पेस इंडिया के सीएमडी डॉ. सचिन भाभा ने बताया कि पहली बार जंतर मंतर के प्राचीन यंत्रों से लाइव ऑब्जर्वेशन कराया गया। यह आयोजन राजस्थान को विरासत से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान तक नई पहचान देने वाला साबित हुआ।

Tags: space

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प