विभिन्न विभागों के कार्मिकों की हुई एनसीडी स्क्रीनिंग : स्वास्थ्यकर्मियों ने की उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की जाँच

30 वर्ष से अधिक उम्र के कार्मिकों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई

विभिन्न विभागों के कार्मिकों की हुई एनसीडी स्क्रीनिंग : स्वास्थ्यकर्मियों ने की उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की जाँच

जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर विभिन्न विभागों के 30 वर्ष से अधिक आयु के कार्मिकों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की जांच की। सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत व डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि अभियान में कार्मिक उत्साहित रहे।

जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार महिला अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत समस्त 30 वर्ष से अधिक उम्र के कार्मिकों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई। इसमे स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उनके उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की जाँच की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि जिला कलक्टर महोदय के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिले के विभिन्न विभागों यथा महिला अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत 30 वर्ष से अधिक उम्र के कार्मिकों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई। इसमे चिकित्साकर्मियों द्वारा कार्मिकों के रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सवाईकल कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों (NCD) की स्क्रीनिंग की गई।

उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी(स्वास्थ्य) प्रथम डॉ. इंद्रा गुप्ता एवं उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी(स्वास्थ्य) द्वितीय डॉ. सुरेन्द्र कुमार गोयल ने  बताया कि विभिन्न विभागों के कार्मिक अपनी स्वास्थ्य जाँच को लेकर उत्साहित नज़र आए। एनसीडी स्क्रीनिंग के सफल आयोजन में समस्त खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों सहित चिकित्सा स्टाफ का सहयोग रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
एनएसयूआई के आरयू में आरएसएस के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल की 'प्रमुख जन गोष्ठी' का धरना देने पर पुलिस...
बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी
हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने के परिणाम घातक होंगे
कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी