जयपुर में नीट परीक्षा का सफल आयोजन: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण शुरुआत

भीड़, यातायात और पेयजल की चाक-चौबंद व्यवस्था

जयपुर में नीट परीक्षा का सफल आयोजन: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण शुरुआत
जयपुर में नीट (NEET) परीक्षा कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक प्रबंधों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। जिला कलेक्टर संदेश नायक के अनुसार, केंद्रों पर गहन दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रशासन द्वारा भीड़, यातायात और पेयजल की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई।

जयपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को कड़े सुरक्षा एवं प्रशासनिक इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश निर्धारित समय से पहले ही शुरू कर दिया गया था। अभ्यर्थी दोपहर डेढ़ बजे से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। गहन जांच और सत्यापन के बाद ही उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई तथा सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। 

परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी रखी गई।परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा तथा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। अभ्यर्थियों की पहचान पत्र, प्रवेश पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। प्रशासन के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में प्रारंभ हुई और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

Post Comment

Comment List

Latest News

अश्विनी वैष्णव ने रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने पर दिया जोर, रेलवे कर्मचारियों के सुझाव को सुना अश्विनी वैष्णव ने रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने पर दिया जोर, रेलवे कर्मचारियों के सुझाव को सुना
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीकानेर दौरे के दौरान कहा कि रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने और यात्रियों की सुविधाएं...
मतदाता अधिकारों पर कांग्रेस का बड़ा बयान, वोटिंग को मौलिक अधिकार का दर्जा देने की मांग
भरत तिवारी की संदिग्ध मौत पर कांग्रेस ने की निंदा, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
नीट एग्जाम : पुराना प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा केन्द्र पहुंची छात्रा, फिर क्या हुआ?
समुद्री ताकत में इजाफा : नौसेना के बेड़े में शामिल INS दूनागिरी; संशोधक और अग्रय, मोदी बोले - अब आयातक नहीं, निर्माता है भारत
महाकाल मंदिर की अनूठी पहल, परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों के लिए महाकालेश्वर मंदिर द्वारा जलपान की व्यवस्था
जयपुर में नीट परीक्षा का सफल आयोजन: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण शुरुआत