नीट एग्जाम : पुराना प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा केन्द्र पहुंची छात्रा, फिर क्या हुआ?

तत्परता से छात्रा को उसके वास्तविक परीक्षा केंद्र भेजा

नीट एग्जाम : पुराना प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा केन्द्र पहुंची छात्रा, फिर क्या हुआ?
नीट-यूटी परीक्षा के दौरान एक छात्रा पुराने एडमिट कार्ड के साथ गलत केंद्र पहुंच गई। दस्तावेजों की सख्त जांच में गलती पकड़ में आई तो स्कूल प्रशासन ने तुरंत ऑनलाइन रिकॉर्ड जांचकर उसका सही केंद्र राजगढ़ पता लगाया। परिजन जा चुके थे, इसलिए प्रबंधन ने वाहन की व्यवस्था कर छात्रा को समय पर राजगढ़ भेजा और परीक्षा से वंचित होने से बचा लिया।

अलवर। जिले में आयोजित नीट-यूटी परीक्षा के दौरान एक छात्रा की बड़ी गलती समय रहते पकड़ में गयी, जिससे वह परीक्षा में वंचित होने से बच गयी। एक छात्रा परीक्षार्थी पुराने प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा देने पहुंच गयी, लेकिन दस्तावेजों की गहन जांच के दौरान मामला सामने गया। बाद में स्कूल प्रशासन की तत्परता से छात्रा को उसके वास्तविक परीक्षा केंद्र राजगढ़ भेजा गया। अलवर जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों का प्रवेश कराया गया। प्रवेश द्वार पर पहचान पत्र, प्रवेश पत्र और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गयी। इसी दौरान अलवर के राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर एक छात्रा रवीना परीक्षा देने पहुंची। जांच में पता चला कि वह पिछली परीक्षा का प्रवेश पत्र लेकर आयी थी।

स्कूल प्रशासन के अनुसार रवीना का पिछली परीक्षा में यही केंद्र था, लेकिन इस बार उसका परीक्षा केंद्र राजगढ़ निर्धारित किया गया था। जब प्रवेश कार्ड और रोल नंबर का मिलान किया गया, तो पता चला कि उस रोल नंबर पर किसी अन्य छात्रा का नाम दर्ज है। इसके बाद ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच की गयी, जिसमें रवीना का वास्तविक परीक्षा केंद्र राजगढ़ मिला। सहायक केंद्र अधीक्षक महेंद्र चौहान ने बताया कि छात्रा गलती से पुराने प्रवेश पत्र के आधार पर यहां पहुंच गयी थी। इस बार उसका रोल नंबर और परीक्षा केंद्र दोनों बदल चुके थे। छात्रा के परिजन भी वहां से जा चुके थे। ऐसे में स्कूल प्रबंधन ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए तत्काल वाहन की व्यवस्था कर छात्रा को राजगढ़ स्थित परीक्षा केंद्र के लिए रवाना किया।

इससे पहले परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की गयी। कलाई पर बंधे धागे तक खुलवाये गये, नोज पिन हटवायी गयी और कई स्थानों पर शर्ट की लंबी बाजुओं को भी नियमानुसार कटवाया गया। पुलिस बल, केंद्र प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न करायी गयी।

 

Read More स्टार्टअप इंडिया के 10 वर्ष पूरे, जयपुर में नवाचार और उद्यमिता को मिला नया संबल

Read More ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 7721 वाहन नपे

 

Read More स्टॉप डायरिया कैंपेन का शुभारंभ, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

 

Tags: exam

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बीकानेर से साबरमती के लिए नई स्पेशल रेल सेवा शुरू, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी बीकानेर से साबरमती के लिए नई स्पेशल रेल सेवा शुरू, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर- साबरमती विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना...
चेन्नई में एक-एक कर गिरते गए श्रमिक : अमोनिया गैस रिसाव बना मौत का जाल, निजी फैक्ट्री में 7 श्रमिकों की थमीं सांसें
एसीबी की कार्रवाई : बिल पास कराने की एवज में मांगी घूस, संविदाकर्मी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
अश्विनी वैष्णव ने रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने पर दिया जोर, रेलवे कर्मचारियों के सुझाव को सुना
मतदाता अधिकारों पर कांग्रेस का बड़ा बयान, वोटिंग को मौलिक अधिकार का दर्जा देने की मांग
भरत तिवारी की संदिग्ध मौत पर कांग्रेस ने की निंदा, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
नीट एग्जाम : पुराना प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा केन्द्र पहुंची छात्रा, फिर क्या हुआ?