नीट पेपरलीक मामला : कांग्रेस ने किया भाजपा मुख्यालय घेराव के लिए कूच, पुलिस ने भीड़ पर किया बल प्रयोग, डोटासरा-जूली ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की केंद्र सरकार, धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी

नीट पेपरलीक मामला : कांग्रेस ने किया भाजपा मुख्यालय घेराव के लिए कूच, पुलिस ने भीड़ पर किया बल प्रयोग, डोटासरा-जूली ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश
कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर भाजपा मुख्यालय घेरने के लिए मार्च निकाला। पुलिस बैरिकेडिंग, धक्का-मुक्की और वाटर कैनन के बीच प्रदर्शन उग्र हुआ। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार पर छात्रों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाया।

जयपुर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा मुख्यालय की तरफ कूच किया। पुलिस कमिश्नरेट के सामने पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।  इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। हल्का बल प्रयोग भी हुआ, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या ज्यादा होने के बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

Read More बीकानेर से साबरमती के लिए नई स्पेशल रेल सेवा शुरू, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी

भाजपा मुख्यालय के घेराव से पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए एक सभा का आयोजन हुआ था। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनमें जोश भरा, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए संसार चंद्र रोड गवर्नमेंट हॉस्टल होते हुए पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे, जहां पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पहले ही बैरिकेड्स लगाए हुए हुए थे।

Read More घर में बने पानी के टैंक में छिपे थे 5 कॉमन करैत सांप, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा  

 

Read More भतीजे ने ही की चाची की हत्या : चांदी के कड़े लूटने के लिए काट दिए पैर, शव कुएं में फेंका

 

वहीं, प्रदर्शन के दौरान डोटासरा और जूली ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नीट पेपर चोर बताया। डोटासरा ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान नीट चोर हैं। जब से एनटीए बना है, तब से ही धर्मेंद्र प्रधान की मिलीभगत से उनके लोगों के द्वारा पेपर चोरी किया गया है। लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया गया है।

 

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काकादेव में एलन और महिंद्रा सहित 48...
टाउनशिप पॉलिसी-2024 में बड़े बदलाव, संयुक्त उपक्रमों और ईडब्ल्यूएस आवास को लेकर स्पष्टता
ईरान-अमेरिका के बीच दोबारा होगी बातचीत, पाकिस्तान बोला- यह एक छोटा-सा ब्रेक
जयपुर शहर कांग्रेस ने आयोजित किया ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम’, राहुल गांधी के कोटा भाषण का दिखाया वीडियो
बाजार में हरियाली ही हरियाली: सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान, निवेशकों की झोली में करोड़ों का मुनाफा
पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मोहन यादव और परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप :  कांग्रेस ने उठाए सवाल, खेड़ा बोले- सरकार से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं