जयपुर में नीट-पीजी परीक्षा सर्वर फेल : जूली ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- घंटों इंतजार के बाद छात्रों को बाहर निकाला; नई तारीख बताई

बार-बार चालू और बंद होता रहा सर्वर

जयपुर में नीट-पीजी परीक्षा सर्वर फेल : जूली ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- घंटों इंतजार के बाद छात्रों को बाहर निकाला; नई तारीख बताई
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नीट-पीजी परीक्षा का सर्वर फेल होने पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया में परीक्षा का सर्वर तक नहीं चलता, जबकि प्रचार मशीन 24 घंटे चलती है। सुबह 9 बजे की परीक्षा दोपहर 12 बजे तक शुरू नहीं हुई। छात्रों को घंटों इंतजार के बाद लौटना पड़ा। जूली ने इसे व्यवस्था की शर्मनाक विफलता बताया।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जयपुर में  नीट-पीजी परीक्षा की सर्वर खराबी पर भाजपा सरकार की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के डिजिटल इंडिया में परीक्षा का सर्वर तक नहीं चलता, लेकिन खोखले दावों और प्रचार की मशीन चौबीसों घंटे चलती है। सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षा दोपहर 12 बजे तक शुरू नहीं हो सकी। सर्वर बार-बार चालू और बंद होता रहा। घंटों इंतजार के बाद छात्रों को बाहर निकाल दिया गया और नई तारीख बताई गई।

जूली ने इसे भाजपा सरकार की नाकारा व्यवस्था का प्रमाण बताते हुए कहा कि यह सिर्फ तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि परीक्षा व्यवस्था की शर्मनाक विफलता और छात्रों के भविष्य के प्रति घोर संवेदनहीनता है। महीनों की मेहनत, परिवारों की उम्मीदें और मानसिक दबाव की कोई कीमत नहीं। उन्होंने तकनीकी समस्या के बहाने बचने वालों पर धिक्कार जताया।

Tags: neet

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश 100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश
न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट चौड़ा करने के लिए न्यायालय के निर्देश पर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर...
असम: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, जायसवाल ने गुटीय राजनीति की जताई आशंका; विपक्ष पर बोला हमला
रॉन्ग साइड कार ने मचाया हड़कंप : 7 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर, बच्ची को बचाने में पिता घायल
जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर
राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद