नीट यूजी परीक्षा आज, पेन-पेपर मोड पर होगी : परीक्षार्थी आजमाएंगे अपना भाग्य, प्रदेश से करीब 2 लाख विद्यार्थी परीक्षा में लेंगे भाग
रिपोटिंग टाइम से पहले ही परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचना चाहिए
नीट-यूजी 2026 आज दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित होगी। देशभर के 22.79 लाख और राजस्थान से करीब 2 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। रिपोर्टिंग टाइम 11 बजे, गेट 1:30 बजे बंद होंगे। परीक्षार्थी चप्पल व निर्धारित ड्रेस में आएं, जेवर व धार्मिक प्रतीक वर्जित। परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर दायरे में दुकानें बंद रहेंगी।
जयपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी की नीट (यूजी) परीक्षा 2026 रविवार को दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। देशभर के 22.79 परीक्षार्थी परीक्षा में अपना भाग्य आजमाएंगे, जिसमें 13.32 हजार छात्राएं और 9.46 लाख छात्र हैं। प्रदेश से करीब दो लाख विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। एजुकेशन विशेषज्ञ देव शर्मा ने बताया कि परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू होगी, लेकिन परीक्षा के लिए रिपोटिंग टाइम 11 बजे रखा गया है। परीक्षा केन्द्र के गेट दोपहर डेढ़ बजे बंद हो जाएंगे। ऐसे में विद्यार्थियों को रिपोटिंग टाइम से पहले ही परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचना चाहिए।
चप्पल पहने लेकिन जेवरात नहीं- परीक्षा में चप्पल, पाजामा और पूर्व में निर्धारित कपड़े ही पहनकर जाए। जेवरात पहनकर परीक्षा देने नहीं जाए। धार्मिक चिह्न वाले कपड़ों और धार्मिक प्रतीक वाले सामान पहनकर जाने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने परीक्षा केन्द्रों से तीन सौ मीटर के दायर में फोटोकॉपी, साइबर कैफे और अन्य संबंधित दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे किसी तरह की अनियमितता की संभावना न रहें।

Comment List