जयपुर शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, रोजाना फील्ड में उतरकर करें मॉनिटरिंग : शासन सचिव रवि जैन
अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश
जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने जयपुर शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए जयपुर के समस्त जोन उपायुक्तों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने शहर में विभिन्न स्थानों पर बने कचरा पॉइंट्स एवं सफाई व्यवस्था में सामने आ रही लापरवाही पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जैन ने सभी जोन उपायुक्तों एवं मुख्य सफाई निरीक्षकों को प्रतिदिन अनिवार्य रूप से फील्ड में उतरकर अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि मौके पर जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लें और प्रतिदिन की निरीक्षण रिपोर्ट एवं कार्यवाही का विवरण मुख्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्देशों की पालना में किसी भी प्रकार की कोताही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comment List