जलदाय विभाग की लापरवाही : पानी की टंकियों में गंदगी, बिना पहचान दौड़ रहे टैंकर
ब्लीचिंग पाउडर डालने के दौरान पानी बहकर इन टैंकों से गुजरता है
पेयजल की शुद्धता पर सवाल खड़े हो गए हैं। गोपालबाड़ी स्थित सहायक अभियंता कार्यालय में क्लियर वाटर रिजर्वायर के ऊपर ब्लीचिंग पाउडर डालने वाले खुले टैंकों में बोतलें, गुटखे के पैकेट और कबूतरों के पंख जमा हैं। वहीं, कई विभागीय टैंकरों पर पहचान नहीं है और कुछ बिना बुकिंग पानी सप्लाई कर रहे हैं।
जयपुर। जलदाय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से आमजन की पेयजल सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गोपालबाड़ी स्थित सहायक अभियंता कार्यालय में सीडब्ल्यूआर यानी क्लियर वाटर रिजर्वायर के ऊपर ब्लीचिंग पाउडर डालने के लिए रखे टैंक खुले पड़े हैं। इनमें बोतलें, गुटखे के पैकेट और कबूतरों के पंख जैसी गंदगी जमा है। ब्लीचिंग पाउडर डालने के दौरान पानी बहकर इन टैंकों से गुजरता है, जिससे गंदगी के पेयजल टैंक तक पहुंचने की आशंका बनी रहती है।
ऐसे में लोगों को सप्लाई होने वाले पानी की शुद्धता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विभागीय टैंकरों के संचालन में भी लापरवाही सामने आई है। कई टैंकरों पर न तो विभाग का नाम लिखा है और न ही निशुल्क पीएचईडी की स्पष्ट पहचान है। कुछ टैंकर बिना बुकिंग के ही पानी सप्लाई कर रहे है ।
Tags: water
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Oct 2026 19:01:24
जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी...

Comment List