मां की आंखों में आंसू देखने की सनक में ली मासूम की जान, पड़ोसन गिरफ्तार

दिवान के अंदर कंबल में लिपटा शव मिला

मां की आंखों में आंसू देखने की सनक में ली मासूम की जान, पड़ोसन गिरफ्तार
पांच वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार शाम आरोपी पड़ोसन को गिरफ्तार। आरोपी महिला ने रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार किया। हरमाड़ा थाना प्रभारी उदयसिंह यादव ने बताया कि मामले में संदिग्ध पड़ोसन को हिरासत में लेकर पूछताछ।

जयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार शाम आरोपी पड़ोसन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला ने रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार किया है। हरमाड़ा थाना प्रभारी उदयसिंह यादव ने बताया कि मामले में संदिग्ध पड़ोसन को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। मां के आंसू देखना चाहती थी: मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी महिला को अपनी करतूत पर जरा भी पछतावा नहीं है। उनका कहना है कि जब उन्होंने थाने में आरोपी से पूछा कि उसने उनकी बेटी की हत्या क्यों की तो उसने कथित तौर पर कहा कि वह पिछले तीन-चार महीनों से बच्ची को मारने की योजना बना रही थी। आरोपित महिला ने पूछताछ में कबूल किया कि वह इसकी मां की आंखों से आंसू बहते देखना चाहती थी।

पिता ने बताया कि शनिवार सुबह वह काम पर गए थे। दोपहर करीब एक बजे पत्नी का फोन आया कि बेटी घर से गायब है। परिवार और आसपास के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। पिता के अनुसार पारिवारिक विवाद और पुराने तनाव के कारण उन्हें पड़ोस में रहने वाली महिला पर शक हुआ। पुलिस टीम और परिजनों ने जब संदिग्ध महिला के घर की तलाशी ली तो हॉल में रखे दिवान के अंदर कंबल में लिपटा मासूम का शव मिला। आरोप है कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की थी और शव को छिपाने के लिए दिवान में बंद कर दिया था। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व योगासन चैंपियनों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का योग, स्वस्थ जीवन का दिया मंत्र विश्व योगासन चैंपियनों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का योग, स्वस्थ जीवन का दिया मंत्र
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर विश्व...
ईरान का बड़ा कदम: जहाजों के अनुरोधों पर होगी त्वरित कार्रवाई, 60 दिन तक नहीं वसूला जाएगा शुल्क
नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में मौसम बदला, अगले 48 घंटे तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
रुपया में मजबूती, 20 पैसे की बढ़त के साथ 94.20 प्रति डॉलर पर खुला
जल जीवन मिशन में 30 लाख की पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
राहुल गांधी के नेतृत्व की खड़गे ने की प्रशंसा : जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, बोले - वंचितों की आवाज बने कांग्रेस नेता
रिश्ता शर्मसार : दादा ने किया पोती का यौन शोषण, बुआ ने डाला भतीजे पर खौलता तेल