ओवर लोड ट्रकों से वसूली का नेटवर्क उजागर, आरटीओ इंस्पेटकर सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है
रकम वसूलने के लिए पहले से चिन्हित ढाबों को माध्यम बनाया गया था। इन ढाबों पर मौजूद दलाल चालकों से पैसे लेते थे, जिससे कार्रवाई से बचा जा सके।
जयपुर। हाइवें पर ओवर लोड वाहनों से अवैध वसूली के लिए संगठित गिरोह चलाने का बड़ा मामला सामने आया है। एसीबी की कार्रवाई में परिवहन विभाग के एक आरटीओ इंस्पेक्टर सहित दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का मुख्य दलाल अभी फरार है। जांच में सामने आया है कि परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर ने हर हाईवे पर अलग-अलग दलाल तैनात कर रखे थे। ये दलाल विभिन्न स्थानों पर बैठकर हाईवे से गुजरने वाले प्रत्येक ट्रक पर नजर रखते थे। ट्रक की साइज और ओवरलोडिंग के आधार पर आठ सौ से 1500 रुपए तक की अवैध वसूली तय की गई थी। ट्रÑक चालकों से सौदा तय होने के बाद रकम वसूलने के लिए पहले से चिन्हित ढाबों को माध्यम बनाया गया था। इन ढाबों पर मौजूद दलाल चालकों से पैसे लेते थे, जिससे कार्रवाई से बचा जा सके।
एसीबी ने 8 जनवरी को कार्रवाई करते हुए आरटीओ इंस्पेक्टर सहित कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद इनमें से तीन लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि 10 को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल एसीबी आरोपियों के कब्जे से जब्त किए गए 19 मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Comment List