जयपुर से शारजाह के लिए नई उड़ान शुरू, सप्ताह में चार दिन मिलेगी सुविधा

दुबई से जयपुर के लिए कोई सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं

जयपुर से शारजाह के लिए नई उड़ान शुरू, सप्ताह में चार दिन मिलेगी सुविधा

अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जयपुर से शारजाह के लिए नई सीधी फ्लाइट सेवा शुरू। यह उड़ान सप्ताह में चार दिन को संचालित। खाड़ी देशों की यात्रा पहले से अधिक आसान।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जयपुर से शारजाह के लिए नई सीधी फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है। यह उड़ान सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार) को संचालित होगी। नई सेवा शुरू होने से राजस्थान से खाड़ी देशों की यात्रा पहले से अधिक आसान हो जाएगी। नई फ्लाइट रात 1:45 बजे जयपुर से रवाना होकर सुबह 10:05 बजे शारजाह से वापस जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी।

लंबे समय से इस रूट पर सीधी उड़ान की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट जयपुर से दुबई के लिए संचालित होती थी, लेकिन ईरान-अमेरिका तनाव के बाद यह सेवा बंद हो गई थी। वर्तमान में दुबई से जयपुर के लिए कोई सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं है। ऐसे में शारजाह फ्लाइट से यात्रियों को बड़ा विकल्प मिला है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला : 60 दिन की अनिवार्य संसदीय अनुमति की समयसीमा पूरी होने से पहले युद्ध समाप्ति का ऐलान, सीजफायर जारी रखने के लिए रखी शर्ते ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला : 60 दिन की अनिवार्य संसदीय अनुमति की समयसीमा पूरी होने से पहले युद्ध समाप्ति का ऐलान, सीजफायर जारी रखने के लिए रखी शर्ते
ट्रंप प्रशासन ने ईरान के साथ दो महीने से जारी सैन्य टकराव को समाप्त करने की घोषणा की है। यह...
एलपीजी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सशर्त दी अग्रिम जमानत : पुलिस के बुलाने पर थाने में होना होगा पेश, पढ़ें पूरा मामला 
‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान की खास एंट्री : जीवा महाले के किरदार में दिखे अभिनेता, सोशल मीडिया पर लुक हुआ वायरल
पर्यटन स्थलों पर इंटर्नशिप : छात्रों को मिल रहा किताबों से परे सीखने का मौका, एनईपी 2020 के तहत एक माह की पहल
असर खबर का : सारथल हाइवे का खतरनाक गड्ढा भराए राहगीरों को राहत
मतगणना में सख्ती : चुनाव आयोग की नई पहल, मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए क्यूआर-आधारित आईडी प्रणाली शुरू