जयपुर से दिल्ली के लिए नई फ्लाइट शुरू, दोपहर और शाम में यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त उड़ानों का विकल्प

यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद

जयपुर से दिल्ली के लिए नई फ्लाइट शुरू, दोपहर और शाम में यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त उड़ानों का विकल्प
जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए हवाई कनेक्टिविटी मजबूत हुई। एयर इंडिया ने बुधवार से दोपहर की नई फ्लाइट सेवा शुरू। फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 1 बजे रवाना होकर जयपुर पहुंचेगी और 1:40 बजे वापस दिल्ली जाएगी। शाम को भी नई उड़ान शुरू की।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत हुई है। एयर इंडिया ने बुधवार से जयपुर-दिल्ली के बीच दोपहर के समय नई फ्लाइट सेवा शुरू की है। नई फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 1 बजे रवाना होकर जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद यही फ्लाइट जयपुर से दोपहर 1:40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। नई सेवा शुरू होने से दोपहर के समय दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही, दिल्ली के लिए शाम के समय भी एक नई फ्लाइट शुरू की गई है। इससे जयपुर और दिल्ली के बीच दिनभर में हवाई सेवाओं के विकल्प बढ़े हैं।

एयर इंडिया की इन सेवाओं से दोनों शहरों के बीच नियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर कारोबार, नौकरी और अन्य जरूरी कामों से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को इन नई उड़ानों का लाभ मिलेगा।

 

Read More राजस्थान पुलिस ने जारी की बॉस स्कैम एडवाइजरी, कंपनी कर्मचारियों से फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग

Read More वार्ड 76 में असमंजस : विधायक ने कुलदीप मिश्रा को दिया सिंबल, पार्टी ने पुनीत कर्णावत का नाम किया घोषित

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, 3000 रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन की उठाई मांग पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, 3000 रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन की उठाई मांग
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से राज्य सरकारों के साथ मिलकर बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की सामाजिक सुरक्षा...
पंजाब को दलाली का प्रदेश बनाने वाले मान दें इस्तीफा : पावन धरती को भ्रष्टाचारी की धरती में बदला, भाटिया ने कहा- भ्रष्टाचार का प्रतीक बने केजरीवाल
जन्माष्टमी पर गोविंद देव जी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी डिजिटल सुविधा, क्यूआर कोड स्कैन करते ही पार्किंग, डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी एक जगह
कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल शख्स की मौत, मृतकों की संख्या 13 हुई
जीडीपी आंकड़ों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, जयराम रमेश बोले- आंकड़ों की बाजीगरी से अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी 
जो वायदे किए, उससे भी ज्यादा काम किए, विधानसभा के संकल्प पत्र के 78 फीसदी वायदे पूरे : भजनलाल शर्मा
बावल-बहरोड़ आरआरटीएस की पूरक डीपीआर को जल्द मंजूरी के निर्देश, मुख्य सचिव ने प्रक्रिया पूरी करने को कहा